हरियाणा में मेयर उम्मीदवारों पर BJP ने आयोजित की हाई-लेवल बैठक, देर रात नामों पर लग सकती है मुहर

haryana-news-bjp-chairs-high-level-meeting-for-mayor-elections

हरियाणा में मेयर उम्मीदवारों पर BJP ने आयोजित की हाई-लेवल बैठक, देर रात नामों पर लग सकती है मुहर

हरियाणा में मेयर उम्मीदवारों पर bjp ने आयोजित की हाई-लेवल बैठक देर रात नामों पर लग सकती है मुहर

Haryana news: हरियाणा नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली में चल रही चुनाव संचालन समिति की अहम बैठक में मेयर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन रविवार को जारी है, जहां देर रात तक अंतिम सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली में जुटे दिग्गज, उम्मीदवारों पर गहन चर्चा

दिल्ली में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, प्रभारी सतीश पूनिया और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव भी चर्चा का हिस्सा हैं। कोर ग्रुप की बैठक में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, डॉ. कमल गुप्ता और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला समेत अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद हैं, जो उम्मीदवारों के चयन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

[caption id="attachment_145353" align="alignnone" width="1200"]हरियाणा सीएम सैनी हरियाणा सीएम सैनी[/caption]

कांग्रेस की सूची के बाद बदली पार्टी ने रणनीति

पहले यह बैठक 20 अप्रैल को प्रस्तावित थी, लेकिन कांग्रेस द्वारा अंबाला, पंचकूला और सोनीपत के मेयर उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए एक दिन पहले ही बैठक बुला ली। अब पार्टी नेतृत्व जल्द से जल्द अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करने की तैयारी में जुट गयी है।

ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर हो रहा चयन

भाजपा की 5 सदस्यीय कमेटी ने 16 से 18 अप्रैल के बीच स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से राय लेकर रिपोर्ट तैयार की है। इसके साथ ही जिला स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों ने इच्छुक उम्मीदवारों के बायोडाटा भी जुटाए हैं। अब इन्हीं नामों पर गहन चर्चा चल रही है, ताकि मजबूत और जीताऊ उम्मीदवारों का चयन किया जा सके।

विभिन्न नगर निगमों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति

पंचकूला नगर निगम के लिए मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर को प्रभारी बनाया गया है, जबकि अंबाला की जिम्मेदारी मंत्री रणबीर गंगवा और डॉ. अर्चना गुप्ता को सौंपी गई है। सोनीपत के लिए मंत्री कृष्ण पंवार और जवाहर सैनी को जिम्मेदारी दी गई है। रेवाड़ी नगर परिषद के लिए गौरव गौतम और सुरेंद्र पुनिया को प्रभारी बनाया गया है। उकलाना नगर पालिका में कृष्ण बेदी और सुरेंद्र आर्य को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सांपला और धारूहेड़ा में भी वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाकर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।