Bilaspur HC-कन्वर्जन रोकने पोस्टर लगाना असंवैधानिक नहीं, गांव में पादरियों की एं...

high-court-dismisses-petition

Bilaspur HC-कन्वर्जन रोकने पोस्टर लगाना असंवैधानिक नहीं, गांव में पादरियों की एंट्री पर रोक के मामले में याचिका खारिज

bilaspur hc-कन्वर्जन रोकने पोस्टर लगाना असंवैधानिक नहीं गांव में पादरियों की एंट्री पर रोक के मामले में याचिका खारिज

High Court dismisses petition: कांकेर जिले के कई गांवों में पादरियों और कन्वर्टेड ईसाइयों के प्रवेश पर रोक के खिलाफ दायर जनहित याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि प्रलोभन या गुमराह करके जबरन कन्वर्जन रोकने के लिए होर्डिंग्स लगाना असंवैधानिक नहीं है।

गांवों में लगे बोर्ड

कांकेर जिले के कुदाल, परवी, बांसला, घोटा, घोटिया, मुसुरपुट्टा और सुलंगी जैसे आधा दर्जन गांवों की सीमा पर होर्डिंग्स लगाई गई हैं। इन होर्डिंग्स में लिखा है कि गांव पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आते हैं और ग्राम सभा संस्कृति की रक्षा के लिए पादरियों और कन्वर्टेड व्यक्तियों को धार्मिक कार्यक्रम या कन्वर्जन के लिए प्रवेश की अनुमति नहीं है। याचिकाकर्ताओं ने इन होर्डिंग्स को गैरकानूनी बताया था, लेकिन हाईकोर्ट ने कहा कि ये सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और स्थानीय संस्कृति की रक्षा के लिए जरूरी हैं।

हाईकोर्ट की हिदायत

कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को पेसा नियम 2022 के तहत ग्राम सभा और संबंधित अधिकारियों के पास जाने का निर्देश दिया। साथ ही, यदि गांव में प्रवेश रोकने या किसी खतरे की आशंका हो तो पुलिस की मदद लेने की सलाह दी।

राज्य सरकार की प्रतिक्रिया

राज्य सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि याचिकाएं केवल आशंका पर आधारित हैं। सर्कुलर में कहीं भी धार्मिक नफरत फैलाने या होर्डिंग्स लगाने का निर्देश नहीं है। यह केवल अनुसूचित जनजातियों की पारंपरिक संस्कृति की रक्षा के लिए जारी किया गया है। Read More:- कभी थक कर हार गए हो: ये सच्ची कहानी आपके दिल को छू लेगी…

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।