धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल सीएम ने चुनावी बिगुल फूंका

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

धर्मशाला से cm सुक्खू का चुनावी शंखनाद ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज | None

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को धर्मशाला और शाहपुर के दौरे के साथ आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों का बिगुल फूंक दिया। इस दौरान उन्होंने एक ओर कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का विजन रखा, तो दूसरी ओर कांग्रेस की चुनावी रणनीति को स्पष्ट करते हुए संगठन में नई ऊर्जा भरने का संदेश दिया।

कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर दिया जोर

धर्मशाला सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा को केवल प्रदेश का प्रवेश द्वार नहीं, बल्कि पर्यटकों का प्रमुख ठिकाना बनाया जाएगा। उन्होंने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार को अहम परियोजना बताते हुए कहा कि इसके लिए 3500 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर खर्च किए जाएंगे।

हिमाचल सीएम सुक्खू

इसके साथ ही तपोवन में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, गोपालपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर और नड्डी में देश की सबसे बड़ी जिप लाइन जैसी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने पर्यटन को नई ऊंचाई देने की बात कही।

‘युवा कार्ड’ से कांग्रेस का दांव

शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री ने साफ संकेत दिया कि कांग्रेस आगामी चुनावों में ‘युवा कार्ड’ खेलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नए चेहरों को मौका देकर संगठन में नई ऊर्जा लाएगी, जिससे जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत हो सके।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र सरकार पर आर्थिक सहयोग न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। पालमपुर और नगरोटा बगवां में अंतरराष्ट्रीय स्तर के होटल और देश के सबसे बड़े म्यूजिकल फाउंटेन की आधारशिला रखने की घोषणा भी की गई।

शाहपुर में विकास कार्यों की समीक्षा

शाहपुर दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने रैत में निर्माणाधीन राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए क्षेत्र के विकास को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

संबंधित सामग्री

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

राज्य

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

हरियाणा के नगर निगम चुनावों में BJP ने प्रमुख बढ़त हासिल की। मेयर पद के लिए तीन नगरों में आगे चल रहे हैं। सीएम सैनी ने जीत का दावा किया।

देहरादून में मंत्रिमंडल की बैठक, काफिले में गाड़ियों कम कर सचिवालय पहुंचे CM धामी

राज्य

देहरादून में मंत्रिमंडल की बैठक, काफिले में गाड़ियों कम कर सचिवालय पहुंचे CM धामी

देहरादून में CM पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में नर्सिंग भर्ती, पर्यटन, और यात्रा सुरक्षा पर बड़े फैसले संभव।

हिमाचल प्रदेश बनेगा पोषण नीति बनाने वाला पहला राज्य, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

राज्य

हिमाचल प्रदेश बनेगा पोषण नीति बनाने वाला पहला राज्य, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में व्यापक पोषण नीति और स्वास्थ्य विभाग के डिजिटलीकरण के लिए निर्देश दिए।

‘चिट्टे’ के नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार हुई सख्त; बेटियों को बचाने के लिए एक्शन प्लान हुआ तैयार

राज्य

‘चिट्टे’ के नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार हुई सख्त; बेटियों को बचाने के लिए एक्शन प्लान हुआ तैयार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिंथेटिक ड्रग 'चिट्टा' के खिलाफ नई रणनीतियाँ और डी-एडिक्शन सेंटर्स की घोषणा की है, जिससे इसके प्रसार को रोका जा सके।