हिमाचल प्रदेश बनेगा पोषण नीति बनाने वाला पहला राज्य, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

हिमाचल प्रदेश की नई पोषण नीति

हिमाचल प्रदेश बनेगा पोषण नीति बनाने वाला पहला राज्य, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में व्यापक पोषण नीति और स्वास्थ्य विभाग के डिजिटलीकरण के लिए निर्देश दिए।

हिमाचल प्रदेश बनेगा पोषण नीति बनाने वाला पहला राज्य cm सुक्खू ने दिए निर्देश

हिमाचल प्रदेश की नई पोषण नीति |

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के लिए 31 मई, 2026 तक पोषण नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए CM ने कहा कि फिट हिमाचल के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लोगों को पोषणयुक्त भोजन के महत्त्व के बारे में व्यापक रूप से जागरूक करने की आवश्यकता है। हिमाचल प्रदेश व्यापक पोषण नीति तैयार करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। 

CM सुक्खू के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग में डिजिटलीकरण को लेकर CM सुक्खू ने निर्देश दिए कि मरीजों का पूरा डेटा ऑनलाइन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी और सुगम बनेंगी और मरीजों को पंजीकरण और जांच रिपोर्ट में भी राहत मिलेगी। उन्होंने IGMC, शिमला में पायलट परियोजना के रूप में पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, माइकोलॉजी, बायो-केमिस्ट्री और फार्मेसी विभागों के मरीजों का पूरा डेटा डिजिटाइज करने के निर्देश दिए। इसके बाद, इस परियोजना को IGMC के सभी विभागों और राज्य के अन्य चिकित्सा महाविद्यालयों तक विस्तारित किया जाएगा। 

3000 करोड़ रुपये खर्च 

इस अवसर पर राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष SP कटियाल, सचिव आशीष सिंघमार, विशेष सचिव अश्वनी कुमार और जितेंद्र सांजटा सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहें। CM सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के लिए अत्याधुनिक मशीनों एवं उपकरणों पर 3000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। राज्य सरकार ने 3 चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वचालित लैब स्थापित करने के लिए 75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।  

संबंधित सामग्री

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

राज्य

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की।

इस्तीफे के बाद भी नहीं थमे नीरज भारती के तेवर; CM सुक्खू, सरकार पर सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना

राज्य

इस्तीफे के बाद भी नहीं थमे नीरज भारती के तेवर; CM सुक्खू, सरकार पर सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक नीरज भारती ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ कई पोस्ट साझा किए, जिसमें वित्तीय प्रबंधन और जनहित कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया।

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 की मौत

राज्य

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में साच पास क्षेत्र में एक कार खाई में गिरने से वाहन में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई।

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल, हिमकेयर के बकाया भुगतान हेतु 100 करोड़ रुपये जारी

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल, हिमकेयर के बकाया भुगतान हेतु 100 करोड़ रुपये जारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए हिमकेयर योजना के तहत 100 करोड़ रुपये का निवेश और आधुनिक लैब्स की स्थापना की घोषणा की।

हिमाचल में फिजूलखर्ची पर सख्ती, CM सुक्खू ने घटाया काफिला; मंत्रियों-अफसरों को भी बचत के निर्देश

राज्य

हिमाचल में फिजूलखर्ची पर सख्ती, CM सुक्खू ने घटाया काफिला; मंत्रियों-अफसरों को भी बचत के निर्देश

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बढ़ती ईंधन खपत पर नियंत्रण के लिए सरकारी काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला लिया है।