भोपाल में होली की खुशी में मातम , भांग पीकर ऐसे नाचे प्रोफेसर की फिर उठे नहीं

holi-bhopal-professor-death-bhang-overdose

भोपाल में होली की खुशी में मातम , भांग पीकर ऐसे नाचे प्रोफेसर की फिर उठे नहीं

भोपाल में होली की खुशी में मातम  भांग पीकर ऐसे नाचे प्रोफेसर की फिर उठे नहीं

holi bhopal professor death: होली के रंग और मस्ती के बीच भोपाल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दोस्तों के साथ जश्न मना रहे 25 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर की अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने एक लीटर दूध में भांग की कई गोलियां मिलाकर पी ली थीं.घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं पुलिस फिलहाल हार्ट अटैक की आशंका जता रही है। असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी।

holi bhopal professor death: दोस्तों के साथ मना रहे थे होली

मृतक की पहचान कृष्णा नायक (25), निवासी ऐशबाग, भोपाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बुधवार को वह अपने दोस्तों के साथ होली मना रहे थे। रंग-गुलाल के बीच भांग भी पी गई और माहौल काफी देर तक जश्न का बना रहा.बताया जा रहा है कि इसी दौरान कृष्णा ने एक लीटर दूध में भांग की कई गोलियां मिलाकर पी लीं। दोस्तों के मुताबिक तैयार हुई भांग का ज्यादातर हिस्सा उन्होंने अकेले ही पी लिया था।

holi bhopal professor death: नाचते-नाचते बिगड़ी हालत

भांग पीने के बाद कृष्णा अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहे थे। कुछ देर बाद उन्हें अचानक घबराहट महसूस हुई.वह पास ही एक दोस्त के कमरे में आराम करने के लिए गए, लेकिन वहां पहुंचते ही बेहोश होकर गिर पड़े.दोस्तों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

निजी कॉलेज में थे असिस्टेंट प्रोफेसर

परिजनों के मुताबिक कृष्णा नायक ने भोपाल के एक निजी संस्थान से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह शहर के एक प्राइवेट कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर पढ़ा रहे थे.इसके अलावा एमपी नगर इलाके के एक कोचिंग संस्थान में भी छात्रों को पढ़ाते थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार और परिचितों में गहरा सदमा है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने मृतक के दोस्तों और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है.हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।