Bhind: फ्री में रूम नहीं दिया तो होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, होटल संचालक को पीटा

hotel-firing-bhind-free-room-incident

Bhind: फ्री में रूम नहीं दिया तो होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, होटल संचालक को पीटा

bhind फ्री में रूम नहीं दिया तो होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग होटल संचालक को पीटा

hotel firing bhind free room incident: भिंड जिले में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब तीन बदमाशों ने बायपास पर स्थित होटल डिमांड पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दरअसल, बदमाश होटल में मुफ्त में रूम मांग रहे थे, लेकिन होटल संचालक अभिषेक सिंह राजावत ने मना कर दिया। इससे गुस्साए बदमाशों ने पहले संचालक से मारपीट की और फिर अपहरण की कोशिश भी की।

फ्री में रूम न देने पर गोली चलाई

जानकारी के अनुसार, आरोपी गोलू अकोदा, उसके साथी रमन भदौरिया (निवासी बिलोरा) और बब्बू श्रीवास (निवासी उमरी) होटल पर पहुंचे थे। जब होटल स्टाफ ने फ्री रूम देने से इनकार किया, तो तीनों ने होटल संचालक को गालियां दीं और सड़क किनारे ले जाकर कार में बैठाने की कोशिश की। संचालक किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल हुआ।

10 से 12 राऊंड फायर

बदमाश यहीं नहीं रुके। थोड़ी देर बाद वे फिर लौटे और फायरिंग की कोशिश की, लेकिन कारतूस मिसफायर हो गए। इसके बाद रात करीब 11 बजे तीनों दोबारा होटल लौटे और 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं। गोलियों से होटल के शीशे टूट गए और दीवारों पर निशान बन गए।होटल संचालक ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, लेकिन बदमाश पुलिस के जाने के बाद फिर लौटे और दोबारा फायरिंग की।

घटना का cctv आया सामने

घटना की सूचना पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और होटल व आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है और होटल संचालक ने सुरक्षा की मांग की है। Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।