पत्नी का गला काटा, बच्चों को जहर दिया..कासगंज में पति फंदे से लटका

husband-slits-wifes-throat-poisons-children-hangs-himself-kasganj

पत्नी का गला काटा, बच्चों को जहर दिया..कासगंज में पति फंदे से लटका

पत्नी का गला काटा बच्चों को जहर दियाकासगंज में पति फंदे से लटका

उत्तर प्रदेश के कासगंज से डरावनी खबर सामने आई है। कासगंज के अमापुर थाना इलाके में नगला भोजराव में रहने वाले एक परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ अपनी जान दे दी। परिवार में 50 साल के श्यामवीर फौजी, उनकी 48 वर्षीय पत्नी रामश्री, 12 साल की बेटी प्राची, 10 साल की बेटी अमरवती और 9 साल का बच्चा गिरीश थे। 

किराए के घर में रहता था परिवार

13 साल पहले श्यामवीर की शादी नगला वादिक निवासी रामश्री से हुई थी। श्यामवीर अपने भाइयों के साथ वेल्डिंग की दुकान चलाता था, लेकिन बाद में अलग हो गया था। 8 साल पहले वह अमांपुर आकर रहने लगा था। यहां पेट्रोल पंप के पीछे किराये पर एक कमरा लेकर अपने परिवार के साथ रहता था। वह वेल्डिंग का काम करता था। उसके घर में 2 रूम थे। आगे वाले में दुकान थी, जबकि पीछे 10×10 के एक छोटे से कमरे में पूरा परिवार रहता था।

kasganj family Suicide: 3 दिन से घर था बंद

पड़ोसियों के मुताबिक, घटना का पता उस वक्त चला, जब शनिवार शाम को एक युवक शादी का कार्ड देने घर आया। उसने दरवाजा खटखटाया और काफी देर तक बुलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने आसपास के लोगों से पूछा। तब पता चला कि घर में पिछले 3 दिनों से कोई हलचल नहीं है। शक के आधार पर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकार दी।

हत्या कर की खुदखुशी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छैनी-हथौड़े से लोहे का दरवाजा काटकर घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर पति का शव फंदे से लटका हुआ था। तीनों बच्चों के शव बेड पर थे। उसके नीचे फर्श पर पत्नी का शव पड़ा हुआ था। तीनों बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा था। बताया जा रहा है कि पति ने बच्चों को जहर दिया फिर पत्नी का गला काट दिया इसके बाद खुध पंखे से लटक गया। रविवार को परिवार का अंतिम संस्कार हुआ। पति-पत्नी को एक ही चिता पर जलाया गया। जबकि तीनों बच्चों को दफनाया गया। 

आर्थिक तंगी से परेशान

DIG प्रभाकर चौधरी ने बताया कि घटना के पीछे आर्थिक तंगी को वजह हो सकती है। मामले की जांच जारी है। पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार बेटे की न्यूरो समस्या से परेशान था। घर के अंदर का नजारा देखकर लग रहा था कि कई दिनों से चूल्हा नहीं जला था। वहां कोई बर्तन भी नहीं थे। परिजनों ने बताया कि श्यामवीर के बेटे गिरीश को सिर की नस से जुड़ी बीमारी थी। इस कारण उसके इलाज में काफी खर्च हो रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने पड़ोसी से 1000 रुपए उधार लिए थे। उसने लोगों से आर्थिक मदद भी मांगी थी, लेकिन परिवार ने मदद नहीं की। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।

   

संबंधित सामग्री

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने फिजूलखर्ची रोकने और आर्थिक सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें काफिले का आकार घटाना और विधायकों के वेतन में कटौती शामिल है।

5 Summer  Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए  बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

लाइफ स्टाइल

5 Summer Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

From lychee mocktails to ice cream, discover how lychees can be transformed into refreshing summer dishes, providing both flavor and coolness.