इंदौर में भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच बड़ा विवाद, चक्काजाम-प्रदर्शन के बा...

इंदौर में भाजपा और पुलिस विवाद

इंदौर में भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच बड़ा विवाद, चक्काजाम-प्रदर्शन के बाद दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर में भाजपा नेता वीरेंद्र शेडगे और ट्रैफिक पुलिस के बीच हुआ विवाद। पुलिसकर्मियों के निलंबन और चक्काजाम के बाद यातायात प्रभावित हुआ।

इंदौर में भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच बड़ा विवाद चक्काजाम-प्रदर्शन के बाद दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर के महूनाका चौराहे पर भाजपा नेताओं और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद की स्थिति बन गई। भाजपा के विधानसभा-4 प्रभारी वीरेंद्र शेडगे ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। घटना के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे। यातायात पुलिस ने विरोध बढ़ते देखा 2 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों कॉन्स्टेबल शेखर और सूबेदार लक्ष्मी को निलंबित कर दिया है। ट्रैफिक टीआई राधा यादव को कार्यालय में अटैच कर दिया है।

सीसीटीवी खंगाले जा रहे

ACP शिवेंदु जोशी ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। और फुटेज सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुझे सिग्नल के यहां रोक कर चांटा मार दिया। मैंने इसका विरोध किया। मैंने इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बता दें कि वीरेंद्र शेडगे तरण पुष्कर का काम संभालते हैं और विधानसभा-4 के प्रभारी भी हैं। वह दोपहिया वाहन से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान महूनाका चौराहे पर टीआई राधा यादव, श्रद्धा और लक्ष्मी धुर्वे हेलमेट चेकिंग कर रही थीं। कहा जा रहा है कि चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी अचानक वीरेंद्र शेडगे के सामने आ गया और हाथ देकर उनकी बाइक रोकने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि जब बाइक नहीं रुकी तो पुलिसकर्मी ने चलती गाड़ी पर हाथ उठा दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

वहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाया कि वीरेंद्र शेडगे मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चला रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही BJP कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और संबंधित महिला टीआई व पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विरोध बढ़ा तो पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे

मामला बढ़ने पर ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सीसीटीवी और वीडियो फुटेज की जांच की। कहा जा रहा है कि जांच में वीरेंद्र शेडगे मोबाइल पर बात करते हुए नजर नहीं आए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता महिला टीआई और अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़ गए।

विरोध बढ़ने पर कार्यकर्ताओं ने महूनाका चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने से इलाके में यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। 

संबंधित सामग्री

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

राज्य

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

हरियाणा के नगर निगम चुनावों में BJP ने प्रमुख बढ़त हासिल की। मेयर पद के लिए तीन नगरों में आगे चल रहे हैं। सीएम सैनी ने जीत का दावा किया।

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

देश-विदेश

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

N. रंगासामी ने 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान बीजेपी और AINRC के नेता भी मौजूद रहे।

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना 58 घंटे से जारी, सरकार ने मानी नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगें

राज्य

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना 58 घंटे से जारी, सरकार ने मानी नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगें

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों ने वार्षिक भर्ती की मांग पर 58 घंटे से पानी की टंकी पर धरना दे रहे हैं। अधिकारियों से चर्चा जारी है।

भोपाल में युवक की पिटाई के विरोध में मुस्लिम समाज, सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, धारा 144 लागू

राज्य

भोपाल में युवक की पिटाई के विरोध में मुस्लिम समाज, सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, धारा 144 लागू

मध्य प्रदेश के भोपाल में धार्मिक भावनाएँ आहत होने पर मुस्लिम समाज ने किया प्रदर्शन। पुलिस ने धारा 144 लागू की, कई इलाकों में तनाव।

पंजाब में भगवंत मान के चचेरे भाई ने AAP छोड़ BJP ज्वाइन की

राज्य

पंजाब में भगवंत मान के चचेरे भाई ने AAP छोड़ BJP ज्वाइन की

पंजाब में भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान और अन्य नेताओं ने AAP छोड़कर BJP में शामिल हो गए, जिसे बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है।