Indore: MP पहला “मदर मिल्क बैंक” बना नवजातों के लिए वरदान

indore-mother-milk-bank-saves-1000-newborns

Indore: MP पहला “मदर मिल्क बैंक” बना नवजातों के लिए वरदान

indore mp पहला “मदर मिल्क बैंक” बना नवजातों के लिए वरदान

Indore Mother Milk Bank: 1000 से ज़्यादा बच्चों को मिला जीवनदान

Indore Mother Milk Bank: जब कोई मां अपने नवजात को दूध नहीं पिला पाती, तो एक और मां का ममत्व ही उस बच्चे की जान बचा सकता है। मध्यप्रदेश के इंदौर में बना राज्य का पहला 'मदर मिल्क बैंक' इसी भावना का जीवंत उदाहरण है। सरकारी एमटीएच (महाराजा तुकोजीराव हॉस्पिटल) में शुरू हुए इस सेंटर से अब तक 1000 से ज्यादा नवजातों को जीवनदान मिल चुका है।

210 लीटर दूध दान, 1000 से ज्यादा बच्चों की जान बची

साल 2023 में शुरू हुए इस मदर मिल्क बैंक में अब तक 1000 से ज्यादा माताओं ने करीब 210 लीटर दूध दान किया है। यह दूध उन नवजातों को दिया गया जिन्हें अपनी मां का दूध नहीं मिल पा रहा था – जैसे प्री-मैच्योर बेबी, बीमार या अनाथ बच्चे।

एमटीएच के आंकड़ों के अनुसार, मदर मिल्क बैंक शुरू होने के बाद से नवजात मृत्यु दर 25% से घटकर करीब 11% तक आ चुकी है, जो किसी भी मेडिकल प्रयास के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

ऐसे काम करता है मदर मिल्क बैंक?

यह बैंक ब्लड बैंक की तर्ज पर काम करता है। पहले माताओं की काउंसलिंग की जाती है, फिर वे अतिरिक्त दूध दान करती हैं। इस दूध को प्रोसेस और स्टोर किया जाता है, फिर डॉक्टर की सिफारिश पर जरूरतमंद नवजात को दिया जाता है। इससे न केवल पोषण मिलता है, बल्कि नवजातों को इंफेक्शन से भी बचाया जा सकता है।

पूरे देश के लिए रोल मॉडल

यह बैंक केवल मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के ज़रूरतमंद नवजातों की भी मदद कर रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, जल्द ही इस मॉडल को अन्य राज्यों में भी लागू किया जा सकता है।

एमटीएच के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील आर्य कहते हैं,

“अगर हर राज्य में ऐसा एक मदर मिल्क बैंक हो जाए, तो देश में नवजात मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।”

दूसरी मां का दूध, किसी और के बच्चे की जान

इंदौर की कई महिलाएं इस नेक काम में बिना किसी अपेक्षा के हिस्सा ले रही हैं। वे जानती हैं कि उनका दूध किसी ऐसे बच्चे को जीवन दे सकता है, जिसकी मां नहीं रही या दूध नहीं बन रहा।

क्या है सरकार की योजना?

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) और एमजीएम मेडिकल कॉलेज की सहायता से शुरू हुआ यह बैंक अब पूरे प्रदेश में फैलाने की तैयारी में है। इसके लिए बजट, इंफ्रास्ट्रक्चर और काउंसलिंग यूनिट्स को मजबूत किया जा रहा

Read More:-देश के चार राज्यों में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: गुजरात में कम मतदान, परिणाम 23 जून को

Watch Now:- कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की दूर्दशा | GOVTSCHOOL| BHOPAL

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।