करणी सेना ने कहा, कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वह राजधानी भोपाल को नेपाल बना देंगे।

karni-sena-protest-cm-house-bhopal-2025

करणी सेना ने कहा, कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वह राजधानी भोपाल को नेपाल बना देंगे।

करणी सेना ने कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वह राजधानी भोपाल को नेपाल बना देंगे।

प्रदर्शन के कारण और प्रतिक्रिया करणी सेना ने अपने मांगपत्र में सामाजिक न्याय, युवाओं को रोजगार, क्षत्रिय समाज के अधिकारों को लेकर कई मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से उनकी आवाज़ को अनसुना किया जा रहा है, जो अब विस्फोटक रूप ले चुकी है। प्रशासन ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और आम जनता से संयम बरतने की अपील की है।

EWS आरक्षण

क्रांति सम्मेलन में क्षत्रिय समाज ने EWS आरक्षण को 10% से बढ़ाकर 20% किए जाने की प्रमुख मांग की। गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने और अवैध तस्करी व हत्या पर कठोर कानून की मांग की गई। जनसंख्या के अनुपात में विधानसभा, लोकसभा और संगठनात्मक पदों पर उचित जगह मांगी गई। साथ ही एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग रोकने और गिरफ्तारी केवल जांच के बाद होने का प्रावधान हो, यह मांग भी की गई।

READ MORE :मध्य प्रदेश के बीजेपी नेताओं ने बिहार चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया

MSP का मुद्दा उठाया

क्षत्रिय समाज ने स्थायी भर्ती प्रणाली फिर शुरू करने और अग्नि वीरों को स्थायी सेवा और पेंशन देने की मांग भी की। सभी फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी और नुकसान पर पूरा मुआवजा देने का मुद्दा भी उठाया।

करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष बोले- भोपाल को नेपाल बना देंगे

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने कहा- हमने सीएम ऑफिस को दोपहर 2 बजे तक किसी अधिकारी को भेजने का अल्टीमेटम दिया था, नहीं तो हम सीएम हाउस कूच करेंगे। उसी क्रम में हम अब ज्ञापन देने सीएम हाउस की ओर जा रहे हैं। यह आंदोलन का अंत नहीं, बल्कि शुरुआत है। हमारी मांग है कि हरदा प्रकरण में कलेक्टर और एसपी को निलंबित किया जाए। अभी यह हमारी विनम्र अपील है, आगे देखिएगा हमें भोपाल को नेपाल बनाने में देर नहीं लगेगी।

करणी सेना का प्रदर्शन

करणी सेना का यह प्रदर्शन प्रदेश की राजनीतिक राजनीति और सामाजिक स्थिति पर भी प्रश्न चिन्ह लगाने वाला है। उनकी इस चेतावनी से सरकार की चिंता बढ़ गई है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। यह घटना मध्य प्रदेश की राजधानी में सामाजिक व राजनीतिक तनाव के संकेत के रूप में देखी जा रही है।    

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।