Kawardha: रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को उड़ाए परखच्चे, हादसे 5 की मौत

kawardha-truck-bolero-collision

Kawardha: रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को उड़ाए परखच्चे, हादसे 5 की मौत

kawardha रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को उड़ाए परखच्चे हादसे 5 की मौत

कोलकाता से कान्हा नेशनल पार्क घूमने निकले थे लोग

Kawardha Truck Bolero Collision: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में 3 महिला शिक्षिका, एक नाबालिग लड़की और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर है। हादसा चिल्फी थाना क्षेत्र में हुआ है।

कान्हा नेशनलन पार्क घूमने कोलकाता से आए

जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार लोग कोलकाता के रहने वाले थे। वे मध्यप्रदेश के बालाघाट स्थित कान्हा नेशनल पार्क घूमकर बिलासपुर लौट रहे थे। यहां से उन्हें रात को ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन नेशनल हाईवे 30 के चिल्फी घाटी के अकालघरिया मोड़ पर हादसे का शिकार हो गए। Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

Kawardha Truck Bolero Collision: जाने कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल, रविवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार ट्रक कवर्धा की ओर से अमरकंटक की तरफ जा रहा था, जबकि बालाघाट से कोलकाता के पर्यटक बिलासपुर जा रहे थे। बोलरो सवार कालघरिया गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रक ने बोलेरो सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो चकनाचूर हो गई। उसमें सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। एक्सीडेंट स्पॉट पर खून के धब्बे और बोलेरो की हालत देखकर लोह सिहर उठे। 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इनमें 3 महिला शिक्षिका, बोलेरो का ड्राइवर शामिल हैं। वहीं पांचवीं मौत अस्पताल में एक लड़की की हुई है।

Kawardha Truck Bolero Collision: 5 घायलों को कवर्धा किया रेफर

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चिल्फी पुलिस और डायल 112 टीम फौरन मौके पर पहुंची। टकराई गाड़ी, अंदर फंसे लोग, चीखें और जमीन पर फैला खून देखकर पुलिसकर्मी भी सिहर उठे। रेस्क्यू कर सभी घायलों को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद 5 घायलों को कवर्धा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Kawardha Truck Bolero Collision: हादसे में बोलेरो के उड़े परखच्चे

स्थानीय लोगों के मुताबिक एक्सीडेंट स्पॉट पर इतनी जोरदार आवाज आई कि लोग सकते में आ गए। मौके पर बोलेरो के परखच्चे उड़ चुके थे। लोगों की चीख-पुकार मची थी। नेशनल हाइवे 30 पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक ठप हो गया था। कोई भी सामने खून से सनी सड़क देखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।