Korba SS Plaza fire: कोरबा के SS प्लाजा में भीषण आग, ज्वेलरी-कपड़ा-बर्तन दुकानें खाक

korba-ss-plaza-fire-shops-burned-no-casualty

Korba SS Plaza fire: कोरबा के SS प्लाजा में भीषण आग, ज्वेलरी-कपड़ा-बर्तन दुकानें खाक

korba ss plaza fire कोरबा के ss प्लाजा में भीषण आग ज्वेलरी-कपड़ा-बर्तन दुकानें खाक

Korba SS Plaza fire: छत्तीसगढ़ के  कोरबा के SS प्लाजा में सोमवार सुबह आग लग गई, जिससे पूरा परिसर धुएं और आग की लपटों से घिर गया. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और आसपास के लोग अपनी दुकानों और संपत्ति बचाने में जुटे रहे।

Korba SS Plaza fire: आग ज्वेलरी और कपड़ा दुकान जली

मुख्य रूप से बालाजी स्टील, पद्मिनी ज्वेलर्स, बालाजी क्लॉथ भंडार और दो छोटी दुकानें आग की चपेट में आ गईं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। आग इतनी भीषण थी कि इसे काबू करने में 14 फायर ब्रिगेड वाहन और 5 घंटे का समय लग गया। Also Read-छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में 9 ठिकानों पर ED की रेड

Korba SS Plaza fire: आसपास की 70 दुकानों को कराया बंद 

आग की तीव्रता को देखते हुए SS प्लाजा और श्याम प्लाजा के आसपास 50-70 दुकानें बंद कर दी गईं। लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, जबकि स्थानीय व्यापारी और दुकानदार अपनी दुकानों को बचाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे थे। Also Read-रायगढ़ में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प…महिला TI को मारी लात !

शॉर्ट-सर्किट से आग की आशंका 

अभी तक आग के वास्तविक कारण का पता नहीं चला है, लेकिन शुरुआती अंदाज शॉर्ट-सर्किट को संभावित वजह माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकेगी।

करोड़ों का नुकसान, जनहानी नहीं 

खुशकिस्मती से इस हादसे में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है. लेकिन ज्वेलरी, कपड़ा और स्टील की दुकानों में लगी आग से आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है. राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी हैं और प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है.  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।