Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क से दुखद खबर, मादा चीता शावक की मौत, शव पर मिले चोट के निशान

kuno-national-park-cheetah-death

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क से दुखद खबर, मादा चीता शावक की मौत, शव पर मिले चोट के निशान

kuno national park कूनो नेशनल पार्क से दुखद खबर मादा चीता शावक की मौत शव पर मिले चोट के निशान

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता शावक की मौत से चीतों की संख्या घटकर 25 रह गई। अफसरों को शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा।

मादा चीता शावक की मौत

21 फरवरी को मादा चीता ज्वाला के साथ उसके 4 शावक कूनो नेशनल पार्क के जंगल में आजादी की रफ्तार भरने के लिए छोड़े गए थे. इन शावकों में 20 महीने की मादा चीता शावक भी शामिल थी. कुछ दिन पहले ही 20 महीने की मादा चीता अपनी मां ज्वाला और भाई-बहनों से बिछड़ गई थी. इससे वह उनसे दूर होकर जंगल में भटक रही थी. अब उसका शव मिला है.

शरीर पर मिले चोट के निशान

मादा चीता शावक की मौत के बाद कूनो के अफसरों ने उसके शरीर पर मिले चोट के निशान के बाद मौत को लेकर आशंका जताई है. उनको आशंका है कि जंगल में मादा चीता शावक की तेंदुए से भिड़ंत हुई है, जिस वजह से मादा चीता शावक की मौत हो गई. फिलहाल कूनो पार्क प्रबंधन उसकी मौत के सही कारणों को जानने के लिए मादा शावक का पोस्टमॉर्टम कराए. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

अब 25 रह गई कूनों में चीतों की संख्या

विदेशी चीता ज्वाला ने हिंदुस्तान की जमीन पर भारतीय पीढ़ी के चीतों को जन्म दिया था और ज्वाला की 20 महीने की मादा चीता अपनी मां के साथ जंगल में जीवन जीने के गुर सीख रही थी. फिलहाल अब कूनो नेशनल पार्क में चीतो की संख्या घटकर 25 हो गई है. इनमें 6 मादा और 3 नर हैं, जो वयस्क हैं. इसके अलावा 16 भारतीय शावक शामिल हैं.

अधिकारियों का जबाव

कूनो नेशनल पार्क के अधिकारी इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही आकलन किया जा सकेगा। अधिकारी शावकों की सुरक्षा और जंगल में उनकी जीवनशैली पर नजर बनाए हुए हैं। Read More:- high profile drugs case: नव्या मलिक समेत सभी 9 आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश, बड़े खुलासों से मचा हड़कंप Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।