DhamtariNews : टॉयलेट में छिपा था तेंदुआ, पूंछ देखकर भागे घरवाले

leopard-hides-in-home-toilet

DhamtariNews : टॉयलेट में छिपा था तेंदुआ, पूंछ देखकर भागे घरवाले

dhamtarinews  टॉयलेट में छिपा था तेंदुआ पूंछ देखकर भागे घरवाले

Leopard Hides In Home Toilet : रेस्क्यू के दौरान छत से कूदकर जंगल भागा Leopard Hides In Home Toilet : धमतरी जिले के सोनामगर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ अचानक एक घर के टॉयलेट में छिपा हुआ मिला। घटना रविवार की है, जब उत्तम साहू नामक ग्रामीण के घर में तेंदुआ घुस आया और पुराने टॉयलेट में छिपकर बैठ गया। जैसे ही परिजन ने टॉयलेट में किसी जानवर की पूंछ देखी, तुरंत दरवाजा बंद कर वन विभाग को सूचना दी गई।

पूंछ देख मचा हड़कंप, घरवालों ने दिखाई सूझबूझ

उत्तम साहू के परिवार ने बताया कि पुराने टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं होता था, वहां पेंट के डिब्बे रखे थे। जब परिजन कुछ सामान निकालने वहां गए, तो उन्हें किसी जानवर की पूंछ नजर आई। पहले तो किसी को यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब ऊपर चढ़कर देखा गया तो वहां वाकई एक तेंदुआ बैठा हुआ था। किसी अनहोनी से पहले परिजनों ने समझदारी दिखाते हुए दरवाजा बंद किया और वन विभाग को तत्काल सूचना दी।

वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

सूचना मिलते ही बिरगुड़ी रेंज के रेंजर दीपक गावड़े के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांव वालों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया और आसपास मुनादी करवाई गई। घर के पास करीब 50 मीटर की दूरी पर पहाड़ी जंगल है, जिसे देखते हुए तेंदुए के लिए सुरक्षित निकास मार्ग तैयार किया गया।

रेस्क्यू के दौरान तेंदुआ टॉयलेट से निकलकर आंगन में आया, फिर घर की छत पर चढ़ा और वहां से छलांग लगाकर सीधा सड़क पार करते हुए जंगल की ओर भाग गया।

पूरा घटनाक्रम VIDEO में कैद

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेंदुआ तेज़ी से छत से छलांग लगाता नजर आ रहा है। कुछ ग्रामीणों को देखकर वह उनकी तरफ दौड़ता है लेकिन फिर डरकर जंगल की ओर चला जाता है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।

तेंदुआ था करीब 10 साल का

वन विभाग के मुताबिक, तेंदुआ लगभग 10 साल का था और संभवतः पानी या आराम की तलाश में गांव की तरफ आया होगा। घटना के बाद गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया और रात में बाहर न निकलने की हिदायत दी गई।

Read More :- सिक्किम में सेना कैंप पर लैंडस्लाइड से तबाही : 3 की मौत, 6 जवान लापता

Watch Now:-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।