देवास में पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, 15 की मौत की आशंका, अधिकारिक पुष्टि नहीं

देवास में भीषण विस्फोट

देवास में पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, 15 की मौत की आशंका, अधिकारिक पुष्टि नहीं

मध्य प्रदेश के देवास जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से कई मजदूर घायल हो गए, मृतकों की संख्या अभी निश्चित नहीं है।

देवास में पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट 15 की मौत की आशंका अधिकारिक पुष्टि नहीं 

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने से पूरा इलाका दहल गया.बता दें कि धमाका इतना भयानक था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं. फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार मौत के आकड़े की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है। लेकिन हादसे के बाद स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतकों का आंकड़ा 15 तक पहुंच सकता है. बता दें कि यह पटाखा फैक्ट्री देवास के एबी रोड स्थित टोंककला में संचालित हो रही थी. लोगों के अनुसार, विस्फोट के बाद सड़क पर मांस के चिथड़े और शरीर के टुकड़े बिखरे पड़े थे. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सुरक्षा मानकों की अनदेखी

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री में खुलेआम बारूद रखकर पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था और सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही थी. लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.

लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद गांव-गांव में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि फैक्ट्री को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था. मौके पर सुबह भारी मात्रा में खुले में बारूद पड़े होने की बात भी सामने आई है,जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया.

संबंधित सामग्री

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

राज्य

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो।

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन में जनसहभागिता की अपील की है।

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

राज्य

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की, जिसमें जनता से सुझाव आमंत्रित करने का आह्वान किया गया है।

CM डॉ यादव बोले - किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है मप्र पुलिस

राज्य

CM डॉ यादव बोले - किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है मप्र पुलिस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस की उपलब्धियों की सराहना की और जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया।

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें सुरक्षा, आतंकवाद और साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान दिया गया।