राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं ने मध्यप्रदेश में गर्मी को और तेज कर दिया है। जिससे कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है और 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी है। जिससे महीने के आखिर में बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल लोगों को सतर्क रहकर गर्मी से बचाव करने को कहा गया है।
लू का असर शुरू
बता दें कि राजधानी भोपाल समेत जबलपुर, उज्जैन और आसपास के इलाकों में हालात ऐसे हैं जैसे लू का असर शुरू हो चुका हो। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 11 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर शामिल हैं।
प्रदेश कई शहरों में 43 के पार पारा
प्रदेश का तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा, जहां पारा 43.8 डिग्री तक पहुंच गया। खजुराहो में 43.4 डिग्री और नौगांव में 43 डिग्री दर्ज किया गया।इसके अलावासीधी 42.6 डिग्री दतिया, दमोह, सागर, टीकमगढ़ 42.2 डिग्री रायसेन, रतलाम 42 डिग्री, सतना 41.8 डिग्री,मंडला 41.6 डिग्री,गुना, रीवा 41.5 डिग्री, नरसिंहपुर, खरगोन 41.4 डिग्री।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस) बताया जा रहा
जबलपुर 41.6 डिग्री,भोपाल 41 डिग्री,,ग्वालियर 40.8 डिग्री,इंदौर 40.6 डिग्री,उज्जैन 40 डिग्री इसके साथ ही रात का तापमान भी 25 से 27 डिग्री के बीच बना हुआ है। खासकर नर्मदापुरम में रात का पारा 27 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे वॉर्म नाइट जैसी स्थिति बनने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल के आसपास ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) बताया जा रहा है।
गर्मी से बचाव जरूरी, विभाग ने जारी की एडवाइजरी
- दिनभर पानी पीते रहें
- दोपहर में धूप से बचें
- हल्के और सूती कपड़े पहनें
- बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें
- अप्रैल-मई: गर्मी का पीक सीजन