महासमुंद में पुष्पा स्टाइल में तस्करी, तरबूज के नीचे मिला करोड़ों का गांजा, 6 गिरफ्तार

mahasamund-ganja-smuggling-busted

महासमुंद में पुष्पा स्टाइल में तस्करी, तरबूज के नीचे मिला करोड़ों का गांजा, 6 गिरफ्तार

महासमुंद में पुष्पा स्टाइल में तस्करी तरबूज के नीचे मिला करोड़ों का गांजा 6 गिरफ्तार

Mahasamund ganja smuggling: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो ओडिशा से उत्तर प्रदेश तक अवैध खेप पहुंचाने की योजना में शामिल थे।

तरबूज की आड़ में छिपाया गया गांजा

पुलिस जांच में सामने आया कि तस्करों ने गांजे को बेहद चालाकी से छिपाया था। पिकअप वाहन में ऊपर की तरफ तरबूज लोड किए गए थे, जबकि उनके नीचे प्लास्टिक की बोरियों में गांजा रखा गया था। इस तरीके का उद्देश्य चेकिंग के दौरान पुलिस को भ्रमित करना था, ताकि वाहन सामान्य फल-सब्जी परिवहन जैसा लगे और जांच से बचा जा सके। पूछताछ में वाहन चालकों ने केवल तरबूज होने की बात कही, लेकिन संदेह होने पर पुलिस ने गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिकअप में रखे तरबूज हटाने पर नीचे छिपाकर रखी गई 9 बोरियों में गांजा बरामद हुआ। कुल 2 क्विंटल 25 किलो गांजा जब्त किया गया और मौके से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Mahasamund ganja smuggling: 1.25 करोड़ की संपत्ति जब्त

एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय के अनुसार, इस कार्रवाई में कुल 1 करोड़ 25 लाख 20 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। इसमें गांजा, पिकअप वाहन, एक कार और 6 मोबाइल फोन शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में चार उत्तर प्रदेश और दो मध्य प्रदेश के निवासी हैं।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। Read Also :- डीजल-पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती:CM साय ने जताया PM मोदी का आभार  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।