Mathura Car Accident News: मथुरा में हुआ बड़ा हादसा, 4 की मौत!

mathura-car-accident-news

Mathura Car Accident News: मथुरा में हुआ बड़ा हादसा, 4 की मौत!

mathura car accident news मथुरा में हुआ बड़ा हादसा 4 की मौत

Mathura Car Accident News: मथुरा में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 युवकों की मौके पर मौत हो गई। इसमें दो युवक लॉ स्टूडेंट थे।

बता दें कि, सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने डीग जा रहें थे। इसी बीच रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। यह हादसा बुधवार देर रात मगोर्रा थाना के पास हुआ।

स्थानीय लोगों के सामने गिरी कार

वहां मौजूद कई लोगों ने कार को नहर में गिरते देखा। देखते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय लोगो ने सभी को कार से बाहर निकालने की कोशिश की, जिसमें से 2 लोगों को ही बाहर निकाल पाएं और 2 लोग कार के अंदर ही रहें। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया। क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकाला गया। फिर दोनों के शव बाहर निकाले गए।

3 की पहचान हुई, एक की नहीं हो सकी पहचान

4 मृतकों में तीन की पहचान राहुल (23), अमित (22) और मोहित के रूप में की गई। एक की पहचान नहीं हो सकी।

इसमें से दो युवक अमित और मोहित लॉ की पढ़ाई कर रहे थे, जबकि राहुल सिलाई का काम करता था। हादसे के दौरान जो कार थी वो राहुल वर्मा के एडवोकेट भाई सज्जन सिंह की बताई जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

हादसे के मुताबिक, पुलिस ने मौके पर जांच की उसके बाद चारों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी देहात ने बताया कि- 'सभी सबूत इकट्ठा कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे में मृत चौथे युवक की पहचान की जा रही है।'

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।