मेरठ के मकान में आग से बच्ची और पिता की मौत, 10 झुलसे

मेरठ में भीषण आग से दुखद मौतें

मेरठ के मकान में आग से बच्ची और पिता की मौत, 10 झुलसे

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मकान में लगी आग में आधी रात को बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई, 10 अन्य झुलस गए।

मेरठ के मकान में आग से बच्ची और पिता की मौत 10 झुलसे

मेरठ के मकान में आग से बच्ची और पिता की मौत |

UP के मेरठ के एक मकान में लगी भीषण आग में दम घुटने से 8 साल की बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई। जबकि 2 परिवार के 10 लोग झुलस गए हैं। जिस वक्त आग लगी उस समय उस मकान में रह रहे लोग सो रहे थे।

2 की मौत

जब तक वे कुछ समझ पाते आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया, चारों तरफ आग और धुआं फैल गया था। सूचना पाकर मौके पर दमकल गाड़ियां पहुंच गईं। रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला गया और हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। आधी रात के बाद की यह घटना पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के रोशनपुर डोरली की है। डॉक्टर्स के मुताबिक, इलाज के दौरान बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई। दोनों के फेफड़ों में धुआं भर गया था। जबकि 10 लोगों का इलाज चल रहा। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, शार्ट सर्किट से आग की आशंका जताई जा रही।

किराए पर रहते थे 2 परिवार

बता दे कि रोशनपुर डोरली में किला परीक्षितगढ़ के रहने वाले सतीश का एक मकान है। मकान के आगे के हिस्से में 2 दुकानें हैं। दोनों दुकानों में कृष्ण पाल टेंट हाउस चलाते हैं। इसके अलावा पीछे के हिस्से में 5 कमरे और 2 किचन है। इसमें 2 परिवार किराए पर रहते है। पहला परिवार सागर गिरी का है। जबकि दूसरा परिवार संजय का है। संजय अपनी पत्नी सरिता, बेटी भावना और बेटे आशु, प्रिंस व करण के साथ रहते थे।

12 लोगों का रेस्क्यू

पड़ोसियों के मुताबिक, रविवार मध्य रात्रि के बाद करीब 1.30 बजे अचानक आग लग गई। आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। अंदर परिवार के लोग सो रहे थे। आग की लपटों को देखकर कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। सूचना पर पल्लवपुरम थाने की पुलिस के अलावा दमकल की 2 गाड़ियां पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिशों के साथ अंदर फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जाने जाने लगा। सभी 12 लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से झुलसे होने की वजह से उनको पास के अस्पताल पहुंचाया गया।

संबंधित सामग्री

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

राज्य

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, जिसकी लागत 392.94 करोड़ रुपये होगी। यह स्टेडियम वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेगा।

Dilip Raj Passed Away: कन्नड़ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिलीप राज का 47 की उम्र में निधन

मनोरंजन

Dilip Raj Passed Away: कन्नड़ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिलीप राज का 47 की उम्र में निधन

Kannada film industry mourns the sudden death of actor-producer Dilip Raj due to a heart attack at his home.

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन:पत्नी अपर्णा भाजपा नेता

राज्य

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन:पत्नी अपर्णा भाजपा नेता

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण अज्ञात है।

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

राज्य

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला और परिवार की प्रतिक्रिया।