'ऑपरेशन सिंदूर' में शामिल था फौजी, जिसे टोल प्लाजा पर मारा..मेरठ में ठाकुर समाज का हंगामा

meerut-toll-plaza-army-jawan-assault-thakur-protest

'ऑपरेशन सिंदूर' में शामिल था फौजी, जिसे टोल प्लाजा पर मारा..मेरठ में ठाकुर समाज का हंगामा

ऑपरेशन सिंदूर में शामिल था फौजी जिसे टोल प्लाजा पर मारामेरठ में ठाकुर समाज का हंगामा

Army Jawan Assault Meerut: मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान, कपिल कावड़, की टोल कर्मचारियों द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया। इतना ही नहीं वह पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' में शामिल भी रहा। यह घटना तब हुई जब कपिल छुट्टी के बाद श्रीनगर लौटने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे जा रहे थे। उनके साथ उनका चचेरा भाई भी था। भूनी टोल प्लाजा पर लंबी वाहन कतार के कारण कपिल ने टोल कर्मचारियों से जल्दी वाहनों को पास करने का अनुरोध किया, जिसके बाद बहस शुरू हो गई।  [caption id="attachment_100580" align="alignnone" width="399"]मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान पर हमला मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान पर हमला[/caption]

सेना के जवान पर हमला

कपिल ने अपनी सैन्य पहचान दिखाई और बताया कि उनका गांव टोल-मुक्त क्षेत्र में आता है, लेकिन कर्मचारियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। बहस बढ़ने पर कम से कम छह टोल कर्मचारियों ने कपिल और उनके भाई पर हमला कर दिया। सीसीटीवी और मोबाइल फुटेज में कर्मचारी कपिल को खंभे से बांधकर लाठियों, मुक्कों और लातों से पीटते नजर आए। एक कर्मचारी ने ईंट उठाकर हमला करने की धमकी भी दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। Read More: Ghaziabad Accident: ड्यूटी से लौट रही महिला सब इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, बचाव में उठाया गया एक कदम बना जानलेवा!

ठाकुर समाज का आक्रोश

जवान की पिटाई की खबर फैलते ही सोमवार दोपहर 1 बजे गोटका और आसपास के गांवों से ठाकुर समाज के 500 से अधिक लोग भूनी टोल प्लाजा पर एकत्र हुए। गुस्साए लोगों ने टोल ऑफिस में तोड़फोड़ शुरू कर दी और जमकर पथराव किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी टोल पर ही धरने पर बैठ गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय लोगों और सैनिक समुदाय ने इस घटना को सैनिकों के सम्मान पर हमला बताया और टोल कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कुछ लोगों ने टोल प्लाजा पर "गुंडागर्दी" का आरोप लगाते हुए इसे संगठित अपराध से जोड़ा। [caption id="attachment_100581" align="alignnone" width="412"]सेना का जवान कपिल कावड़ और उनका भाई सेना का जवान कपिल कावड़ और उनका भाई[/caption]

Army Jawan Assault Meerut: टोल कर्मी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए मेरठ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज और जवान के परिवार की शिकायत के आधार पर छह टोल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक (देहात) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। मौके पर एसपी देहात, एडीएम, एसडीएम और आठ थानों की पुलिस तैनात की गई है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। मेरठ पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर चार गिरफ्तारियों की पुष्टि की, लेकिन बाद में दो और गिरफ्तारियां हुईं।

भाजपा नेता टोल प्लाजा पहुंचे

पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम भी भूनी टोल प्लाजा पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। उन्होंने अधिकारियों को "दिमाग ठीक रखने" की चेतावनी दी और कहा कि सैनिकों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके पहुंचने से प्रदर्शन और तेज हो गया। सोम ने टोल कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और इस घटना को सैनिकों के अपमान से जोड़ा।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।