मंत्री बागरी के पैर लगाते ही उखड़ी सड़क, ठेकेदार का कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल

minister-pratima-bagri-road-crumbles-satna-contractor-contract-canceled

मंत्री बागरी के पैर लगाते ही उखड़ी सड़क, ठेकेदार का कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल

मंत्री बागरी के पैर लगाते ही उखड़ी सड़क ठेकेदार का कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल

Satna Pratima Bagri Road Quality: मध्य प्रदेश के सतना जिले में लोक निर्माण विभाग की लीपापोती उजागर हुई है। इसकी पोल तब खुली जब राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने निरीक्षण किया।

पैर लगाते ही उखड़ी सड़क

दरअसल, सतना के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकली नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित एक सड़क की खराब गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल ठेकेदार का अनुबंध रद्द करने और निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Satna Bagri Road Quality: निर्माण कार्य में अनियमितताएं 

घटना कोठी तहसील के पोड़ी-मनकहरी मार्ग पर हुई, जहां हाल ही में नई सड़क बनाई गई। जब मंत्री बागरी पहुंची और सड़क पर पैर लगाते ही सड़क उखड़ गई। उसके साइड का हिस्सा सड़क से आसानी से अलग हो गया। जिससे निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। https://youtube.com/shorts/Zmy_68fOLTo?si=PV0OtLjAoqXq-Sxk

घटिया सामग्री का निर्माण

बता दे कि, लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण के नाम पर केवल खानापूर्ति कर दी गई। सड़क पर बिछाई गई डामर की परत न तो निर्धारित मोटाई की है और न ही गुणवत्ता मानकों पर खरी उतर रही थी। कई जगहों पर सड़क उखड़ती हुई दिखी, जिससे घटिया सामग्री और भ्रष्टाचार किया गया है। 

कार्यपालन यंत्री से मांगा जवाब

Satna Bagri Road Quality: निरीक्षण के दौरान, मंत्री प्रतिमा बागरी ने कार्यपालन यंत्री B.R. सिंह से जवाब मांगा, तो उन्होंने मामले को कमतर आंकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि “कुछ हिस्सों को अस्वीकृत किया गया है,” मंत्री ने मौके पर ही इसे गंभीर लापरवाही बताया।

संबंधित सामग्री

Mouni Roy Suraj Divorce: मौनी रॉय ने पति से लिया तलाक, सोशल मीडिया पर दी जानकारी!

मनोरंजन

Mouni Roy Suraj Divorce: मौनी रॉय ने पति से लिया तलाक, सोशल मीडिया पर दी जानकारी!

Mouni Roy and Suraj Nambiar have confirmed their divorce, requesting privacy and expressing distress over media intrusion.

मध्य प्रदेश की धरती पर न्याय की नई क्रांति का CM डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ!

राज्य

मध्य प्रदेश की धरती पर न्याय की नई क्रांति का CM डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ!

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में डिजिटल प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया, न्याय व्यवस्था को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए।

राज्य

'सर ट्रॉफी ले लो और हमारा काम करवा दो', अफसर के पास फरियाद लेकर पहुंचा 6वीं का छात्र, रिश्वत सिस्टम हुआ शर्मसार

मध्यप्रदेश के मुरैना में एक छात्र ने जिला पंचायत सीईओ को चॉकलेट देकर अपने वार्ड की सफाई की गुहार लगाई, जिसे सुन अधिकारी भावुक हो गए और तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Trisha Krishnan Video Viral: विजय का नाम सुन शरमाई तृषा कृष्णन, वीडियो हो रहा वायरल...

मनोरंजन

Trisha Krishnan Video Viral: विजय का नाम सुन शरमाई तृषा कृष्णन, वीडियो हो रहा वायरल...

Trisha Krishnan, renowned South Indian actress, is in the spotlight not for her film 'Karappu' but for her rumored relationship with Tamil Nadu CM Thalapathy Vijay. A video where she reacts to his mention has gone viral.

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप! 50 हजार सैनिक तैनात

देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप! 50 हजार सैनिक तैनात

अमेरिका अगले हफ्ते ईरान पर बड़े सैन्य हमले की तैयारी में है। मिडिल ईस्ट में 50 हजार सैनिक, एयरक्राफ्ट कैरियर और लड़ाकू विमान तैनात किए गए हैं।