मोंथा तूफान का असर: भोपाल होकर जाने वाली एपी एसी संपर्क क्रांति निरस्त

montha-cyclone-visakhapatnam-delhi-train-cancelled

मोंथा तूफान का असर: भोपाल होकर जाने वाली एपी एसी संपर्क क्रांति निरस्त

मोंथा तूफान का असर भोपाल होकर जाने वाली एपी एसी संपर्क क्रांति निरस्त

Montha Cyclone: आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में आने वाले ‘मोंथा’ तूफान को देखते हुए रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तूफान के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे विशाखापट्टनम से चलने वाली 20805 एपी एसी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन बुधवार, 29 अक्टूबर की रात 8 बजे भोपाल नहीं पहुंचेगी।

विशाखापट्टनम–नई दिल्ली ट्रेन रद्द

यह ट्रेन विशाखापट्टनम से चलकर विजयवाड़ा, वारंगल, नागपुर, भोपाल होते हुए नई दिल्ली जाती है। रेल प्रशासन के अनुसार, तूफान की गति लगभग 100 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि कुल 193 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें से दिल्ली दिशा की ओर जाने वाली यह एकमात्र ट्रेन है जिसे निरस्त किया गया है।

छठ पर्व पर यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें

छठ पर्व पर बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए छपरा–एलटीटी स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन बीना, रानी कमलापति और इटारसी होकर चलेगी।

05083 छपरा–एलटीटी स्पेशल: Montha Cyclone

29 अक्टूबर को रात 20:00 बजे छपरा से रवाना होगी। यह अगले दिन बीना 19:30 बजे, रानी कमलापति 22:20 बजे, और तीसरे दिन इटारसी 00:02 बजे पहुंचेगी। इसके बाद एलटीटी (मुंबई) दोपहर 12:00 बजे पहुंचेगी।

05084 एलटीटी–छपरा स्पेशल: Montha Cyclone

30 अक्टूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 14:00 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन इटारसी 03:15 बजे, रानी कमलापति 05:35 बजे, बीना 07:40 बजे पहुंचेगी और तीसरे दिन सुबह 04:45 बजे छपरा पहुंचेगी।

दानापुर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई गई

रानी कमलापति–दानापुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दी गई है। पमरे (पश्चिम-मध्य रेलवे) के पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया कि —01667 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल 11 नवंबर तक चलेगी।01668 दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल 12 नवंबर तक संचालित की जाएगी।

यात्रियों से अपील: Montha Cyclone

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन 139 से अवश्य जांच लें और सुरक्षित यात्रा करें। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।