मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे

morena-ti-birthday-thief-police-station-dance

मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे

मुरैना में ti के चोर के साथ मनाया जन्मदिन थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे

Morena TI Birthday: मुरैना के जौरा थाना प्रभारी ने ऐसा जन्मदिन मनाया की सुर्खियों में आ गए। थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाते नजर आए। इतना ही नहीं उनके साथ जमकर नाचे भी। 

[caption id="attachment_138097" align="alignnone" width="1157"]चोर के कंधे पर बैठकर नाए TI चोर के कंधे पर बैठकर नाए TI[/caption]

TI का जन्मदिन में आरोपी शामिल

 थाना प्रभारी का बर्थडे सेलिब्रेशन 28 फरवरी की रात करीब 9 बजे थाना परिसर में शुरू हुआ। थाना प्रभारी को मालाएं पहनाई गईं, केक काटा गया। बधाई देने वालों की लाइनें लगी रही। सेलिब्रेशन में कोतवाली थाना इलाके का हिस्ट्रीशीटर बाइक चोर लवकुश शर्मा भी शामिल था। उसने TI दर्शन लाल शुक्ला को अपने कंधों पर उठाया। उन्हें कंधे पर बैठाकर पूरे थाना में नाचते हुए घुमाता रहा। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Morena TI Birthday:TI पर कार्रवाई

वीडियो में लवकुश, TI दर्शन लाल शुक्ला को कंधे पर बैठाकर थाना परिसर में घुमा रहा है। पीछे-पीछे थाने का स्टाफ और दूसरे लोग चलते हुए नजर आए। इस पर कार्रवाई करते हुए SP समीर सौरभ ने TI दर्शन लाल शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है। उन्हें पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया। वहीं वीडियो पर टीआई दर्शन लाल शुक्ला ने कहा कि भीड़ के बीच कौन कब आ गया, उन्हें पता ही नहीं चला। उनका कहना है कि उनको कंधे पर उठाने वाला वयक्ति मुखबिर का काम करता है। 

उन्होंने कहा कि कंधे पर उठाने वाला व्यक्ति उनके थाने का मुखबिर है और उसने कुछ मामलों में सूचना देकर काम भी करवाया है।

आरोपी और टीआई दर्शन लाल

लवकुश पर आरोप

रिकॉर्ड के मुताबिक, मुरैना सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने 12 जून 2025 को लवकुश शर्मा को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसने 3 साथियों के साथ मिलकर करीब 13 लाख रुपए कीमत की 18 बाइकें चोरी की थीं। उस वक्त पुलिस ने उसे गिरोह का सक्रिय सदस्य और सरगना बताया था। इस मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद 12 जनवरी 2026 को लवकुश और उसके साथियों ने गांव में अवैध विद्युत पंप कनेक्शन काटने आए AE पुष्पेंद्र यादव और अन्य बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट की थी। उस पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला भी दर्ज किया गया था। इस केस की कार्रवाई भी TI दर्शन लाल शुक्ला के निर्देश पर हुई थी।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।