MP BHIND: मध्य प्रदेश के भिंड जिले का अजीब मामला: 'भिंड' के नाम से जारी हुआ मृत्यु प्रमाण पत्र

mp-bhind

MP BHIND: मध्य प्रदेश के भिंड जिले का अजीब मामला: 'भिंड' के नाम से जारी हुआ मृत्यु प्रमाण पत्र

mp bhind मध्य प्रदेश के भिंड जिले का अजीब मामला भिंड के नाम से जारी हुआ मृत्यु प्रमाण पत्र

MP BHIND: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही चर्चा में है। इस बार मामला एक मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ा है, जिसमें मरने वाले व्यक्ति का नाम 'भिंड' दर्ज कर दिया गया। यह अजीबो-गरीब प्रमाण पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जिले की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

[caption id="attachment_82998" align="alignnone" width="161"]MP BHIND MP BHIND[/caption]

MP BHIND: अप्रैल 2025 में आवेदन किया

पूरा मामला भिंड शहर के चतुर्वेदी नगर कॉलोनी का है, जहां रहने वाले गोविंद के पिता रामहेत का निधन 8 नवंबर 2018 को हो गया था। हाल ही में परिवार को किसी दस्तावेज़ी काम के लिए डेथ सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ी, तो उन्होंने अप्रैल 2025 में आवेदन किया। इसके बाद 5 मई 2025 को भिंड तहसीलदार कार्यालय से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया।

MP BHIND: सर्टिफिकेट ने सभी को हैरान कर दिया

लेकिन जब यह प्रमाण पत्र आवेदक तक पहुंचा, तो उसमें मृतक के नाम की जगह 'भिंड' लिखा हुआ था। यानी, दस्तावेज़ के मुताबिक 'भिंड' की मृत्यु हो गई है। इस लापरवाही भरे सर्टिफिकेट ने सभी को हैरान कर दिया है।

MP BHIND:अजीब आदेशों और नोटिस के लिए सुर्खियों में रहा

MP BHIND: गौरतलब है कि भिंड जिला पहले भी ऐसे अजीब आदेशों और नोटिस के लिए सुर्खियों में रहा है। कुछ समय पहले CM हेल्पलाइन पर पीएचई विभाग ने एक शिकायतकर्ता को “पागल” और “सिर फोड़ने वाला” तक लिख दिया था। अब यह नया मामला प्रशासन की कार्यशैली पर एक और सवालिया निशान है।

सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही

फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और लोग तहसीलदार कार्यालय की इस लापरवाही पर तंज कस रहे हैं।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।