एमपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: महिला व पिछड़ा वर्ग मोर्चा में 74 पदाधिकारियों की नियुक्ति

mp-bjp-mahila-obc-morcha-appointments-74-leaders

एमपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: महिला व पिछड़ा वर्ग मोर्चा में 74 पदाधिकारियों की नियुक्ति

एमपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल महिला व पिछड़ा वर्ग मोर्चा में 74 पदाधिकारियों की नियुक्ति

मध्यप्रदेश भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लिया है। महिला मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा में कुल 74 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह कदम आगामी राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए अहम माना जा रहा है।

भोपाल में जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से दोनों मोर्चों में व्यापक स्तर पर नियुक्तियां की गई हैं। महिला मोर्चा में 38 और पिछड़ा वर्ग मोर्चा में 36 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

महिला मोर्चा में नीलिमा शिंदे, आशा गुप्ता, माया पटेल, शालिनी सरावगी, अंजना पटेल, विभा श्रीवास्तव और डॉ. याकृति जाड़िया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ज्योति सिंह राजपूत, डॉ. सपना वर्मा और मोना सुस्तानी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा मंत्री पद पर शशि पटेल, खुशबू गुप्ता, रीना दंडोतिया, ममता मालवीय, डॉ. अंजली रायजादा, चारुलता यादव, सीमा जायसवाल और प्रमिला यादव को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में निधि बंग और सह कोषाध्यक्ष के रूप में अर्चना अग्रवाल व पूर्णिमा तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मीडिया, आईटी, नीति एवं शोध, प्रशिक्षण और कार्यालय संचालन जैसे विभागों में भी कई पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया गया है। वहीं पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जमना सेन, प्रकाश राठौर, संजय यादव, रणजीत सिंह सोंधिया, सुरजीत सिंह चौहान, उदय प्रताप सिंह, राम पटेल और सुरेन्द्र यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

महामंत्री पद पर रविन्द्र लोधी और नरेन्द्र राठौर को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मंत्री पद पर अतीत पवार, अनिल मण्डावरा, बलवंत भाटी, अनुप कुशवाह, राजेश चौहान, जंडेल सिंह गुर्जर, बबलू गोड़ और मोहित वर्मा को नियुक्त किया गया है। अन्य नियुक्तियों में धीरज पाटीदार को कोषाध्यक्ष, शक्ति लक्षकार को सह कोषाध्यक्ष, संतोष पाटिल को नीति एवं शोध प्रभारी तथा विभिन्न विभागों में अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

भाजपा की इन नियुक्तियों को संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए दोनों मोर्चों को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाएंगे।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।