MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मप्र बोर्ड 12वीं परिणाम 2026

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

mp बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को cm डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित | None

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम इस वर्ष कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुए हैं। वाणिज्य संकाय की छात्राएं खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से 500 में से 494 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों छात्राओं को शनिवार को अपने भोपाल स्थित निवास पर आमंत्रित कर सम्मानित किया और एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

मप्र सीएम यादव टॉपर्स का सम्मान करते हुए

‘कठिन परिस्थितियों में हासिल की सफलता’

मुख्यमंत्री ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद इन बेटियों ने कड़ी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेने का संदेश दिया। सीएम यादव ने अपने ‘X’ अकाउंट पर दोनों छात्राओं का सम्मान करते हुए वीडियो भी जारी किया |

16 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ रहा परिणाम

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 15 अप्रैल को घोषित किए गए परिणामों में इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.01% रहा, जो पिछले 16 वर्षों में सबसे अधिक है। इस वर्ष कुल 6,13,634 नियमित विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 4,66,406 छात्र सफल हुए।

परिणामों में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.41% रहा, जबकि लड़कों का 72.39% दर्ज किया गया। यह अंतर शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की लगातार बढ़ती सफलता को दर्शाता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

झाबुआ और अनूपपुर रहे अव्वल

जिला स्तर पर झाबुआ और अनूपपुर ने शानदार प्रदर्शन किया। झाबुआ जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.23% रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक है, जबकि अनूपपुर 93.04% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इन जिलों की सफलता पूरे राज्य में बेहतर शैक्षणिक माहौल का संकेत देती है।

बताते चलें कि मप्र सरकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए लैपटॉप और स्कूटर देने की योजना भी बनाई है। इसके जरिए छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

संबंधित सामग्री

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

राज्य

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.83 लाख करोड़ रुपये वितरित किए, और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

CBSE ने जारी किए 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम, CM  डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

राज्य

CBSE ने जारी किए 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम, CM डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित, भोपाल रीजन 79.43% के साथ राष्ट्रीय औसत 85.20% से पीछे। मुख्यमंत्री ने सफल छात्रों को दी बधाई।

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

राज्य

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर दी है, जिससे पेट्रोल की बचत होगी।

करोड़ों महिलाओं का इंतजार खत्म, CM डॉ यादव करेंगे लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी

राज्य

करोड़ों महिलाओं का इंतजार खत्म, CM डॉ यादव करेंगे लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी

मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं को डीबीटी के जरिए 1500 रुपये प्रत्येक का ट्रांसफर। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जारी की राशि।