MP के किसानों के खातों में आए 810 करोड़, CM मोहन ने जारी की मुख्यमंत्री भावांतर ...

mp-farmers-810-crore-cm-mohan-bhavantar-bhugtan-yojana-installment

MP के किसानों के खातों में आए 810 करोड़, CM मोहन ने जारी की मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना की किश्त

mp के किसानों के खातों में आए 810 करोड़ cm मोहन ने जारी की मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना की किश्त

MP Farmers Bhavantar Payment: मध्य प्रदेश के लाखों सोयाबीन किसानों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम के जावरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 3.77 लाख किसानों के बैंक खातों में 810 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। 

यह राशि मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के तहत सोयाबीन उत्पादकों को बाजार मूल्य और समर्थन मूल्य के अंतर की भरपाई के रूप में दी गई है।

810 करोड़ रुपये ट्रांसफर

810 करोड़ रुपये की राशि योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत किसानों के खातों में पहुंचाई गई। इससे किसानों को रबी सीजन की तैयारी और अन्य किसानी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। इससे पहले नवंबर में सरकार ने 1.32 लाख किसानों को लगभग 300 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की थी। [caption id="attachment_125201" align="alignnone" width="595"]CM मोहन ने जारी की मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना की किश्त CM मोहन ने जारी की मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना की किश्त[/caption]

MP Farmers Bhavantar Payment: क्या है योजना?

मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना का उद्देश्य किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाना है। योजना के तहत केवल उन्हीं किसानों को लाभ मिलेगा जिन्होंने योजना में रजिस्ट्रेशन कराया हो। अगर सोयाबीन का मार्केट भाव MSP से कम होता है, तो सरकार उस अंतर की भरपाई करती है। बता दे की भुगतान की गणना MSP, किसानों द्वारा बेचे गए वास्तविक मूल्य और राज्य सरकार के 'मॉडल रेट' के आधार पर की जाती है। https://youtube.com/shorts/Wex9ceYYQ-0?si=BtLQfit3qIRRSf8Q

CM क‍िसान की किश्त का इंतजार

MP Farmers Bhavantar Payment: बता दे कि, मध्‍य प्रदेश के 83 लाख से ज्‍यादा क‍िसानों को अभी भी मुख्‍यमंत्री क‍िसान कल्‍याण योजना की 14वीं क‍िस्‍त का इंतजार है। PM क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि की 21वीं क‍िस्‍त के 2000 रुपये 19 नवंबर को ही क‍िसानों को म‍िल चुके हैं। लेक‍िन CM क‍िसान की अगली क‍िस्‍त का कुछ पता नहीं है। यह भी कहा जा रहा है क‍ि क‍िसानों को किश्त के लिए फरवरी तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।