MP NEWS : बिहार में अंडा बेचते मिला पबजी गेम से बना 'दोस्त'

mp-pubg-case-missing-gir

MP NEWS : बिहार में अंडा बेचते मिला पबजी गेम से बना 'दोस्त'

mp news  बिहार में अंडा बेचते मिला पबजी गेम से बना दोस्त

झांसे में फंसी एमपी की युवती का पुलिस ने किया रेस्क्यू

ऑनलाइन गेम्स से जुड़े खतरों को लेकर एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की एक हिंदू युवती, जो पबजी (PUBG) गेम खेलती थी, गेम के ज़रिए एक मुस्लिम युवक से संपर्क में आई। युवक ने फर्जी नाम और धर्म बताकर युवती से दोस्ती की, और धीरे-धीरे उसे बिहार के मधुबनी जिले तक ले गया

पबजी गेम से शुरू हुई 'ऑनलाइन दोस्ती'

हिंदू युवती ऑनलाइन गेम पबजी खेलती थी. इसी प्लेटफॉर्म पर वह बिहार के एक मुस्लिम युवक के संपर्क में आई. दोनों के बीच दोस्ती हो गई. इसके बाद युवती मध्य प्रदेश से बिहार पहुंच गई. हालांकि, परिजन की शिकायत पर पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है.पुलिस युवती को ढूंढते-ढूंढते बिहार के मधुबनी पहुंची. यहां वह झंझारपुर में मिली. एक अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी युवक फरार हो गया था. आरोपी युवक के पिता भी घर पर नहीं मिले. दोनों की तलाश की जा रही है. आरोपी युवक का नाम सलमान है. वह अंडा बेचता है.

पुलिस ने युवती को किया बरामद

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने अपनी पहचान छिपाई. नाम भी दूसरा बताया. उसने खुद को हिंदू बताया. उमरिया पुलिस ने बताया कि एमपी पुलिस की एक टीम आई थी. एमपी पुलिस को उसके परिजन की ओर से शिकायत मिली थी. पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है. क्या युवती का धर्मांतरण हुआ, क्या उसके साथ कोई बदसलूकी हुई…पुलिस ये पता लगाने में जुटी है. एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी युवक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है.

आरोपी युवक की खंगाली जा रही है कॉल डिटैल

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है. पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में था. पुलिस आरोपी के दोस्तों का भी पता लगा रही है. घरवाले भी घर छोड़कर फरार हो गए हैं. वहीं, इसकी जानकारी होते ही गांव में सन्नाटा पसर गया है. गांव का कोई भी व्यक्ति इस पूरे मामले पर बोलने से बच रहा है.

Read More :- सिक्किम में सेना कैंप पर लैंडस्लाइड से तबाही : 3 की मौत, 6 जवान लापता

Watch Now:-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।