जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या, ट्रेन से कूदकर आरोपी फरार

मर्डर ऑन जम्मू-तवी एक्सप्रेस

जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या, ट्रेन से कूदकर आरोपी फरार

वाराणसी के पास जम्मू-तवी एक्सप्रेस में एक यात्री की हत्या कर दी गई। दिनेश शाह नाम के यात्री को बाथरूम से निकलते ही गोली मारी गई।

जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या ट्रेन से कूदकर आरोपी फरार

जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या |

उत्तरप्रदेश के वाराणसी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस ट्रेन के एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात करीब 2 बजे बाथरूम से निकलते ही बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। इसी बीच ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई तो हमलावर ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।

ट्रेन में हत्या

घटना मुगलसराय रेलवे स्टेशन से करीब 3 km पहले ब्लॉक हट-बी के पास हुई। मृतक दिनेश शाह (42) बिहार के गया का रहने वाला है। वह परिवार के साथ सीतापुर के नैमिषारण्य जा रहे थे। ट्रेन में 2 दिन में हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले रविवार को पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर के रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

परिवार के साथ यात्रा

बता दे बिहार के गया जिले के पिपरिया गांव के रहने वाले दिनेश शाह कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस से सीतापुर के नैमिषारण्य धाम जा रहे थे। वह अपनी पत्नी के साथ कोच S-2 में सवार थे, जबकि उनकी बहन, उनके 2 बच्चे और सास जनरल कंपार्टमेंट में यात्रा कर रहे थे। देर रात करीब 2 बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन से पहले ब्लॉक हट-बी के पास ट्रेन पहुंची थी। उस वक्त दिनेश शाह बाथरूम गए थे। जैसे ही वह बाहर निकले, किसी ने उन्हें गोली मार दी।

संबंधित सामग्री

अफेयर के शक में बाउंसर की सिर कुचलकर कर दी हत्या!

जुर्म गाथा

अफेयर के शक में बाउंसर की सिर कुचलकर कर दी हत्या!

In Bilaspur, Chhattisgarh, a bar bouncer was murdered brutally by a man suspecting an affair between his wife and the bouncer.

Actor James Handy Murdered: एक्टर जेम्स हैंडी की चाकू मारकर की हत्या!

जुर्म गाथा

Actor James Handy Murdered: एक्टर जेम्स हैंडी की चाकू मारकर की हत्या!

Hollywood actor James Handy, known for 'Top Gun: Maverick' and 'Jumanji', was murdered by his girlfriend's son.

उत्तर प्रदेश के अमेठी में 16 वर्षीय नाबालिक की हत्या!

जुर्म गाथा

उत्तर प्रदेश के अमेठी में 16 वर्षीय नाबालिक की हत्या!

In Amethi, Uttar Pradesh, a teenager was found murdered with his throat slit. The incident has sparked outrage and fear in the village.

सूर्या चौहान के घर पहुंची की बेटी शालिनी, नौकरी का ऑफर, बोली - अवैध मदरसों को गिराया जाए

राज्य

सूर्या चौहान के घर पहुंची की बेटी शालिनी, नौकरी का ऑफर, बोली - अवैध मदरसों को गिराया जाए

गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या के 7 दिन बाद भी तनाव जारी है। शालिनी सिंह ने परिवार से मुलाकात की और अवैध मदरसों पर कार्रवाई की मांग की।

गाजीपुर में कारोबारी के बेटे का हत्यारा एनकाउंट में ढेर

राज्य

गाजीपुर में कारोबारी के बेटे का हत्यारा एनकाउंट में ढेर

गाजीपुर में हत्या के आरोपी कमलेश चौधरी का पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें चौधरी की मौत हो गई। यह मुठभेड़ बुधवार देर शाम को हुई।