Nainital Suicide News: सरपंच के बेटे ने जहर खाकर किया सुसाइड

Nainital Youth Commits Suicide

Nainital Suicide News: सरपंच के बेटे ने जहर खाकर किया सुसाइड

In Nainital, the son of a sarpanch consumed poison after losing money in gambling to a friend, who then threatened him, leading to his suicide.

nainital suicide news सरपंच के बेटे ने जहर खाकर किया सुसाइड

Nainital Suicide News: सरपंच के बेटे ने जहर खाकर किया सुसाइड |

Nainital Suicide News: नैनीताल में सरपंच के बेटे ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, 17 वर्षीय नाबालिग दोस्त से जुए में पैसे हार गया था। इस वजह से दोस्त ने उसे मारने की धमकी दी थी। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। यह घटना कालाढूंगी क्षेत्र के कोटाबाग की है।

पैसो लेकर परेशान था नाबालिक

मृतक की पहचान जगदीश के रुप में हुई। परिवार ने उसके मरने के पहले का एक वीडियो बनाया है, जिसमें जगदीश कह रहा था, कि उसका एक दोस्त पैसे को लेकर परेशान कर रहा था।

बता दें कि, जगदीश कोटाबाग पॉलिटेक्निक कॉलेज से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई (ITI) कर रहा था।

दोस्त पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप

युवक के मौत के कुछ टाइम पहले अभय गुप्ता पर पैसे के लेनदेन को लेकर परेशान करने उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। 

जगदीश ने बताया कि-'अभय गुप्ता उसे जुआ खेलने के लिए मजबूर करता था और पैसे हारने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।' 

मृतक के पिता का बयान

मृतक के पिता धन सिंह बिष्ट थपालिया गजा के सरपंच ने बताया कि- 'घटना आज सुबह की है। मेरे तीन बच्चे हैं, जिनमें मृतक जगदीश मेरा बड़ा लड़का था। जगदीश आज सुबह 6 बजे उठा और वॉशरूम गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो हम उसे देखने गए, लेकिन वहां वह नहीं दिखा।

इसके बाद जब हमने तलाशी शुरू की, तो वह रास्ते में बेहोश मिला। हम बिना देर किए जगदीश को स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग ले गए, जहां उसने घटना की जानकारी दी। इससे पहले उसने घर में बताया था कि उसके सीने में दर्द हो रहा है।' 

उन्होंने आगे कहा कि-

'अस्पताल में जगदीश के हाथ-पांव ठंडे पड़ गए थे। उसने बताया कि अभय गुप्ता उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोपी रुड़की चौराहे के पास रहता है और वह लगातार मेरे बेटे को परेशान कर रहा था।

मेरे लड़के को अभय गुप्ता जुआ सिखा रहा था। अभय ने मेरे बेटे को पैसे देने के लिए आज आखिरी दिन का समय दिया था। जब मैंने साथ के बच्चों से पूछताछ की, तब मामले का खुलासा हुआ। दोस्तों ने बताया कि इन लोगों ने परसों जगदीश के साथ मारपीट भी की थी। आरोपी अभय गुप्ता को सख्त सजा और जेल होनी चाहिए।'

 

संबंधित सामग्री

बदायूं में किराए के मकान में दरोगा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड!

राज्य

बदायूं में किराए के मकान में दरोगा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड!

In Budaun, Uttar Pradesh, police officer Meghshyam Gautam was found dead, hanging in a rented room. No suicide note was recovered. Investigations are ongoing.

कोटा में कोचिंग कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड!

राज्य

कोटा में कोचिंग कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड!

A 17-year-old student, Aryan Ojha, from Uttar Pradesh, committed suicide in Kota where he was preparing for the JEE exam.

TCS विवाद के बाद Wipro पुणे पर भी धार्मिक उत्पीड़न के आरोप, पूर्व कर्मचारी ने जबरन इस्तीफा दिलाने का लगाया दावा

जुर्म गाथा

TCS विवाद के बाद Wipro पुणे पर भी धार्मिक उत्पीड़न के आरोप, पूर्व कर्मचारी ने जबरन इस्तीफा दिलाने का लगाया दावा

Wipro Technologies पुणे में धार्मिक उत्पीड़न और कार्यस्थल पर भेदभाव के आरोपों में घिरी। पूर्व महिला कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर पर किया था फर्जी सेक्चुअल हैरेसमेंट का केस, खुद किया खुलासा!

मनोरंजन

शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर पर किया था फर्जी सेक्चुअल हैरेसमेंट का केस, खुद किया खुलासा!

Actress Shilpa Shinde revealed in a podcast that she had falsely accused producer Sanjay Kohli of sexual harassment to settle payments.

महिला वकील की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

राज्य

महिला वकील की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मध्य प्रदेश की नवविवाहिता अधिवक्ता की मौत पर परिवार ने हत्या और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए। कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा।