मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

नया वैली ब्रिज खुला

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट के पास नवनिर्मित वैली ब्रिज का उद्घाटन किया गया, जिससे यातायात में सुधार और जाम कम होने की उम्मीद है।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

वैली ब्रिज |

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट स्थित शिव मंदिर के पास नवनिर्मित वैली ब्रिज को शुक्रवार की देर शाम को जनता को समर्पित कर दिया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण के बाद पुल का उद्घाटन करते हुए इसे आवागमन के लिए खोल दिया।

वैली ब्रिज जनता को समर्पित

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान इस मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्थायी पुल के निर्माण तक राहत देने के लिए इस अस्थायी वैली ब्रिज का निर्माण कराया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की सराहना करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करना सराहनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि ब्रिज के शुरू होने से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

पार्किंग पर होगा काम शुरू

इस मौके पर मंत्री जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। मंत्री ने बताया कि मसूरी में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए जीरो प्वाइंट पर लगभग 1000 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग के निर्माण की योजना पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। 

सुगम यातायात

इसके अलावा शहर में छोटे-छोटे पार्किंग स्थलों की भी पहचान की जा रही है, ताकि सड़कों पर लगने वाले जाम को कम किया जा सके। वैली ब्रिज के उद्घाटन के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मंत्री का आभार जताया और इसे क्षेत्र के लिए राहत भरा कदम बताया उन्होने कहा कि  पर्यटन सीजन के बीच यह वैली ब्रिज मसूरी-देहरादून मार्ग पर सुगम यातायात की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना 58 घंटे से जारी, सरकार ने मानी नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगें

राज्य

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना 58 घंटे से जारी, सरकार ने मानी नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगें

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों ने वार्षिक भर्ती की मांग पर 58 घंटे से पानी की टंकी पर धरना दे रहे हैं। अधिकारियों से चर्चा जारी है।

देहरादून में मंत्रिमंडल की बैठक, काफिले में गाड़ियों कम कर सचिवालय पहुंचे CM धामी

राज्य

देहरादून में मंत्रिमंडल की बैठक, काफिले में गाड़ियों कम कर सचिवालय पहुंचे CM धामी

देहरादून में CM पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में नर्सिंग भर्ती, पर्यटन, और यात्रा सुरक्षा पर बड़े फैसले संभव।

Rudrapur Accident 2 Dead News: दो कारों की आपस में टक्कर, 2 की मौत

राज्य

Rudrapur Accident 2 Dead News: दो कारों की आपस में टक्कर, 2 की मौत

A late-night collision between two cars on the Nanakmatta-Dahla Road in Rudrapur, Uttarakhand, resulted in two deaths and three injuries.

तेल बचाने के लिए स्कूटी से निकले मंत्री, खुलासे ने बढ़ा दिया विवाद

राज्य

तेल बचाने के लिए स्कूटी से निकले मंत्री, खुलासे ने बढ़ा दिया विवाद

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी पेट्रोल बचाने के इरादे से स्कूटी पर सवार हुए, लेकिन स्कूटी के वैध दस्तावेज न होने पर विवाद में फंस गए।

ऋषिकेश में 2 बसों और कार की टक्कर, कई घायल

राज्य

ऋषिकेश में 2 बसों और कार की टक्कर, कई घायल

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर दो बसों और एक कार की भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।