निशांत कुमार ने बिहार में 'सद्भाव यात्रा' की शुरुआत की

निशांत कुमार की 'सद्भाव यात्रा'

निशांत कुमार ने बिहार में 'सद्भाव यात्रा' की शुरुआत की

निशांत कुमार, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे, ने बिहार में 'सद्भाव यात्रा' शुरू की, जिसका उद्देश्य सभी को साथ लेकर चलना है।

निशांत कुमार ने बिहार में सद्भाव यात्रा की शुरुआत की

'सद्भाव यात्रा' |

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत कर रहे हैं। निशांत पहले दिन बेतिया-पश्चिम चंपारण के क्षेत्रों में जाएंगे। जहां वे 4 मई को वाल्मीकिनगर में जंगल सफारी करेंगे।

निशांत की सद्भाव यात्रा

यात्रा शुरू करने से पहले निशांत 7 सर्कुलर रोड में पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया। इसके बाद निशांत JDU कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा, "हमने इसका नाम सद्भाव यात्रा दिया गया है। इसका मतलब है सबको साथ लेकर चलना। निशांत कुमार की यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने शंखनाद कर, बिगुल बजाकर यात्रा का स्वागत किया। गाड़ी को फूलों से सजाया गया। वहीं, हाजीपुर में निशांत कुमार के स्वागत में JCB लगाए गए हैं।

निशांत की कोई ब्रांडिंग नहीं

खास बात ये है कि जिस रथ से निशांत कुमार यात्रा करेंगे उसमें किसी तरीके का कोई बदलाव नहीं किया गया। निशांत की कोई ब्रांडिंग नहीं की गई। ये वही निश्चय रथ है, जिससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यात्रा पर निकलते थे। निशांत अपनी यात्रा के लिए पटना से रवाना हो चुके है। यात्रा के पहले दिन निशांत का कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम तय है। बजरंग चौक, वैशाली जिला कार्यालय, सकरी चौक मुजफ्फरपुर और मंगराही के महेंद्र चौक पर कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।

पिता के राजनीतिक मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे

इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे और यात्रा को जनसंपर्क अभियान के रूप में आगे बढ़ाएंगे। निशांत ने अपनी यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से की है, जो महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है। यही इलाका उनके पिता नीतीश के लिए भी राजनीतिक रूप से अहम रहा है। सांसद नीतीश कुमार ने भी अपनी कई महत्वपूर्ण यात्राओं की शुरुआत चंपारण से ही की थी। ऐसे में निशांत कुमार का यह कदम उनके राजनीतिक इरादों और दिशा को स्पष्ट करता है। सद्भाव यात्रा के जरिए निशांत यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि वे अपने पिता के राजनीतिक मूल्यों और कार्यशैली को आगे बढ़ाएंगे।

संबंधित सामग्री

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और मंत्रियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील की, साथ ही वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे का सुझाव दिया।

कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और नई पुलिस नियुक्तियां, सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर

राज्य

कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और नई पुलिस नियुक्तियां, सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर

बिहार सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और अपराध नियंत्रण के लिए नए पुलिस पदों की घोषणा की है। साथ ही, महिलाओं को इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दी जाएगी।

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

राज्य

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों के खिलाफ कदम उठाते हुए फीस और किताबों की मनमानी पर नियंत्रण के निर्देश जारी किए।

पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड, पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट!

राज्य

पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड, पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट!

In Bihar's Motihari, a man unexpectedly returned home to find his wife with her lover, leading to a violent confrontation and the lover's murder.

बिहार में ATM के अंदर चल रहा सैलून, वीडियो हुआ वायरल

राज्य

बिहार में ATM के अंदर चल रहा सैलून, वीडियो हुआ वायरल

पटना के दानापुर में एक पुराना ATM बूथ को बदलकर एक हेयर कटिंग सैलून बना दिया गया है, जिसे लोकल लोग 'हेयर कटिंग ATM' के नाम से जानते हैं।