पन्ना टाइगर रिजर्व में खूनी संघर्ष: तस्करों ने वनकर्मियों पर किया कुल्हाड़ी से हमला

panna-tiger-reserve-attack-forest-guards-injured

पन्ना टाइगर रिजर्व में खूनी संघर्ष: तस्करों ने वनकर्मियों पर किया कुल्हाड़ी से हमला

पन्ना टाइगर रिजर्व में खूनी संघर्ष तस्करों ने वनकर्मियों पर किया कुल्हाड़ी से हमला

पन्ना टाइगर रिजर्व हमला: मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से डराने वाली खबर सामने आई है. जंगल की सुरक्षा में जुटे बीट गार्ड और श्रमिकों पर तस्करों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पन्ना टाइगर रिजर्व हमला: टूटे हाथ और पैर

 टाइगर रेंज की गुमानगंज बीट में बीती रात आधी रात को वनकर्मियों दिने‍श चक्रवर्ती और चेला यादव पर हमला हुआ। अवैध कटाई रोकने के लिए पहुंचे दोनों साहसी वनकर्मी तस्करों के जाल में फंस गए. सागौन के लालची तस्करों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला किया. हमला इतना भयंकर था कि किसी का हाथ टूट गया, तो किसी की आंख के पास गहरे जख्म आए. Also Read-Panna Tiger Reserve: पन्ना टाइगर रिजर्व से आई खुशखबरी

अस्पताल में जिंदगी की जंग

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर है, लेकिन इलाज जारी है. स्थानीय पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. Also Read-Panna Tiger Reserve: आज से पर्यटकों के लिए खुला पन्ना टाइगर रिजर्व

घटना से सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जंगल की सुरक्षा करने वालों का संरक्षण कौन करेगा. जहां एक ओर टाइगर रिजर्व में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहीं तस्कर खुलेआम कुल्हाड़ी लेकर घूम रहे हैं और कानून को चुनौती दे रहे हैं।  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।