Parcel Bomb: मौत का गिफ्ट, सनकी आशिक ने एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को मारने भेजा पार...

parcel-bomb-ex-girlfriend-husband-chhattisgarh-news

Parcel Bomb: मौत का गिफ्ट, सनकी आशिक ने एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को मारने भेजा पार्सल बम, यूट्यूब से सीखा था IED बनाना

parcel bomb मौत का गिफ्ट सनकी आशिक ने एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को मारने भेजा पार्सल बम यूट्यूब से सीखा था ied बनाना

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है.जहां एक सनकी आशिक ने एक्स गर्लफ्रेंड के पति को बम से उड़ाने होम थिएटर स्पीकर में बम फिट कर दिया। होम थिएटर को एक्स गर्लफ्रेंड के पति के एड्रेस पर डिलीवरी भी करा दिया। प्लग-इन करते ही स्पीकर में जोरदार धमाका होता। मामला गंडई थाना क्षेत्र का है।

मास्टरमाइंड है ITI का स्टूडेंट

मिली जानकारी के मुताबिक ​मास्टरमाइंड का नाम विनय वर्मा है, जो ITI का स्टूडेंट है. एक्स गर्लफ्रेंड के पति को बम से उड़ाने की साजिश 7 लोगों ने मिलकर रची। गंडई पुलिस ने शनिवार को मास्टरमाइंड सहित 7 आरोपी गिरफ्तार किया है।

क्या है मामले का खुलासा?

16 अगस्त को मानपुर निवासी अफसार खान के पास एक पार्सल पहुंचा। बाहर से वह बिल्कुल नया होम थिएटर लग रहा था, लेकिन उसे उठाते ही अफसार को शक हुआ। स्पीकर असामान्य रूप से भारी था और पावर पिन टूटा हुआ दिख रहा था। इसके बाद उसने सावधानी से स्पीकर खोला, तो अंदर जिलेटिन की छड़ें और तारों से जुड़ा डेटोनेटर निकला।उसने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर दिया।

करंट के टच में आते ही होता धमाका

पुलिस जांच में पता चला कि स्पीकर को बिजली से जोड़ते ही करंट डेटोनेटर तक पहुंचकर विस्फोट कर देता। इस धमाके में स्पीकर छर्रों में बदल जाता। जांच में यह भी पता चला कि दंपती ने यह पार्सल ऑर्डर ही नहीं किया था। पुलिस ने शक के आधार पर विनय वर्मा को हिरासत में लिया। [caption id="attachment_100285" align="alignnone" width="300"]आरोपी आरोपी[/caption]

ये आरोपी गिरफ्तार

परमेश्वर वर्मा (25), गोपाल वर्मा (22), घासीराम वर्मा (46), दिलीप धिमर (38), गोपाल खेलवार, खिलेश (19) समेत 7 लोग शामिल थे।

इस तरह से लाया गया बारूद

मास्टरमाइंड ने बताया कि IED तैयार करने फाइनेंसर, डिलीवरी में मददगार, सप्लायर और यहां तक कि फर्जी इंडिया पोस्ट लोगो बनाने वालों शामिल किया। परमेश्वर वर्मा ने जिलेटिन खरीदने के लिए 6,000 रुपए नकद दिए। विनय वर्मा ने आईईडी तैयार किया और पार्सल पहुंचाया। गोपाल वर्मा ने डिलीवरी में मदद की। खिलेश वर्मा ने इंडिया पोस्ट का फर्जी लोगो और पता बनाया, जबकि घासीराम वर्मा ने सप्लायर गोपाल सतनामी और दिलीप धीमर से जिलेटिन पहुंचाया। सप्लायरों के ठिकानों पर छापेमारी में 60 जिलेटिन की छड़ें और 2 डेटोनेटर बरामद किए गए। जिलेटिन दुर्ग की पत्थर खदानों से अवैध रूप से लाया गया था।

इस लिए रची साजिश ?

मास्टरमाइंड विनय वर्मा का शादी से पहले अफसार खान की पत्नी से अफेयर था। बाद में युवती ने ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद उसकी शादी गंडई के अफसार खान से हो गई, जो कि पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। ब्रेकअप और शादी करने से नाराज युवक ने युवती के पति को मारने की साजिश रची। इसीलिए आरोपी ने होम थिएटर स्पीकर में 2 किलो बारूद भरकर अफसार के एड्रेस पर भेजा, ताकि ब्लास्ट में अफसार की जान चली जाए और विनय का रास्ता साफ हो जाए। Read More:- Archana Tiwari: कटनी की ‘लापता लेडी’ अर्चना तिवारी की तलाश पूरे देश में जारी, GRP ने छेड़ी ऑल इंडिया सर्च ऑपरेशन Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।