पौड़ी गढ़वाल के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

pauri-garhwal-passport-office-bomb-threat-security-alert

पौड़ी गढ़वाल के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

पौड़ी गढ़वाल के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

Passport Office bomb threat: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। सूचना मिलते ही श्रीनगर कोतवाली पुलिस और इंटेलीजेंस टीम मौके पर पहुंची और कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। एहतियातन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। 

धमकी भरा मेल

जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर पोस्ट ऑफिस भवन के भीतर संचालित पासपोर्ट कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल ID पर सोमवार को एक धमकी भरा Mail आया। ई-मेल में कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ई-मेल देखते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल और खुफिया विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। आसपास के इलाके में भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

[caption id="attachment_138284" align="alignnone" width="1144"]जांच में लगी टीम जांच में लगी टीम[/caption]

Passport Office bomb threat: जांच में लगी टीमें

कोतवाली श्रीनगर के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि हालात फिलहाल नियंत्रण में है। पुलिस अब इस ई-मेल के सोर्स का पता लगा रही है। साइबर सेल की मदद से यह तकनीकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है कि ई-मेल केवल श्रीनगर स्थित कार्यालय को भेजी गई है या देश के अन्य पासपोर्ट ऑफिस को भी इसी प्रकार का मेल प्राप्त हुआ है।

पुलिस ई-मेल कहा से भेजा है इसका भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।