CG NEWS: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन, बोले – 2026 तक नक्...

police-memorial-day-chhattisgarh-cm-sai-naxal-free-mission

CG NEWS: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन, बोले – 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा प्रदेश

cg news पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन बोले – 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा प्रदेश

विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी वाहिनी परिसर में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया और परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

जवानों की निष्ठा से बना है शांति का माहौल- CM साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा, "21 अक्टूबर का दिन उन वीर जवानों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। पुलिस और सुरक्षा बल 24x7 कठिन परिस्थितियों में भी डटे रहते हैं। राज्य में जो शांति, सुरक्षा और विश्वास का माहौल है, उसका श्रेय इनकी निष्ठा और अनुशासन को जाता है।"

नक्सलवाद पर कड़ा संदेश: police memorial day chhattisgarh

सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सुरक्षा बलों ने अद्वितीय साहस दिखाया है। अब इन क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में यह लड़ाई तेज हुई है। राज्य सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य लेकर चल रही है।"

जनजातीय योजनाओं से बदल रही गांवों की तस्वीर

सीएम ने बताया कि 'नियद नेल्ला नार', 'पीएम जनमन' और 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' जैसी योजनाओं के माध्यम से सुदूर अंचलों में रहने वाले जनजातीय समाज तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं। ये पहलें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और विश्वास का नया अध्याय लिख रही हैं।

राज्यपाल डेका ने भी की वीर जवानों को याद: police memorial day chhattisgarh

राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा, "पुलिस के साहस, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा को पूरा देश नमन करता है।" उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने साहस और धैर्य के साथ नक्सल समस्या का सामना किया है, जिसके चलते अब इन क्षेत्रों में स्थायित्व और विश्वास लौट रहा है।

Read More:- गोवर्धन असरानी का निधन – ये थी आखिरी पोस्ट

संबंधित सामग्री

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला को माना मां वाग्देवी का मंदिर, अब होगी सिर्फ पूजा

राज्य

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला को माना मां वाग्देवी का मंदिर, अब होगी सिर्फ पूजा

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर मानते हुए ASI को इसका संरक्षण सौंपा है और हिंदू पक्ष को पूजा का अधिकार दिया है।

रजनीकांत की फिल्म

देश-विदेश

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट में एक क्रू मेंबर की हुई मौत!

An employee died due to electrocution on the set of 'Jailer 2', starring Rajinikanth, at Adityaram Film City in Chennai.

मध्य प्रदेश के भिंड में पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

राज्य

मध्य प्रदेश के भिंड में पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक पेंट गोदाम में लगी आग ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया, शॉर्ट सर्किट से हुई दुर्घटना।

Woman Gives Birth to Quadruplets: मुरादाबाद में महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म

राज्य

Woman Gives Birth to Quadruplets: मुरादाबाद में महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म

In Moradabad, a woman from Sambhal delivered quadruplets at TMU Hospital, with all babies reported to be healthy despite initial medical concerns.

मप्र हाईकोर्ट आज सुना सकती है भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद मामले पर फैसला

राज्य

मप्र हाईकोर्ट आज सुना सकती है भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद मामले पर फैसला

भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद पर मप्र हाईकोर्ट की इंदौर बेंच आज फैसला सुना सकती है। इंदौर और धार जिला प्रशासन अलर्ट पर।