power theft reward scheme: मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी की स्कीम: चोरी बताओ, इनाम पाओ

power-theft-reward-scheme-madhya-pradesh-electricity-company

power theft reward scheme: मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी की स्कीम: चोरी बताओ, इनाम पाओ

power theft reward scheme मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी की स्कीम चोरी बताओ इनाम पाओ

power theft reward scheme: बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की प्रोत्साहन योजना अब असर दिखाने लगी है। कंपनी ने बताया है कि बिजली चोरी की सटीक सूचना देने वाले 167 लोगों को दो लाख रुपये से अधिक की इनामी राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। खास बात यह है कि इस योजना में अब कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल किए गए हैं। Also Read-cm mohan yadav haridwar: हरिद्वार में मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले-हिंदुत्व ही राष्ट्रत्व, यही भारत की पहचान

power theft reward scheme: दो चरणों में मिलता है इनाम

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुताबिक, पारितोषिक योजना में
  • कुल वसूली राशि का 5 प्रतिशत (अधिकतम 25 हजार रुपये) सूचना सही पाए जाने और अंतिम निर्धारण आदेश जारी होते ही दिया जाता है,
  • जबकि शेष 5 प्रतिशत (अधिकतम 25 हजार रुपये) पूरी वसूली होने के बाद सूचनाकर्ता को मिलते हैं।कंपनी ने बताया कि 1 अप्रैल से 31 जनवरी की अवधि में मिली 167 सटीक सूचनाओं पर 2 लाख 6 हजार रुपये से अधिक की राशि सूचनाकर्ताओं के खातों में जमा कराई जा चुकी है।

power theft reward scheme: अधिकारियों-कर्मचारियों को भी लाभ

योजना का दायरा अब सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं है। बिजली चोरी की जांच और वसूली की कार्रवाई करने वाले संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को भी तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। यह राशि उनके मासिक वेतन में जोड़कर भुगतान की जाती है. कंपनी के सीएमडी ऋषि गर्ग ने बताया कि संशोधित प्रावधानों के तहत प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया गया है, ताकि सही सूचना देने वालों को समय पर लाभ मिल सके। Also Read-MP कांग्रेस की ‘टैलेंट हंट’ फिर बदली, जयवर्धन-हेमंत की एंट्री, 8 चेहरे बाहर

प्रक्रिया ऑनलाइन और गोपनीय

कंपनी का कहना है कि पारितोषिक योजना से जुड़ी बिलिंग और भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और गोपनीय रखी गई है। सूचनाकर्ता को कंपनी के पोर्टल पर दिए गए गुप्त प्रारूप में बैंक खाता विवरण के साथ आधार या पैन कार्ड की जानकारी देना अनिवार्य है.उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से पहले भी कंपनी ने 63 प्रकरणों में पूर्ण वसूली के बाद 7 सूचनाकर्ताओं को इनाम दिया था। अब तक कुल मिलाकर 2.18 लाख रुपये से ज्यादा की प्रोत्साहन राशि सूचनाकर्ताओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। Also Read-28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 चीते मध्यप्रदेश लाए जाएंगे-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

 

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।