रायगढ़ में मां और दो बच्चों की संदिग्ध मौत, पांच दिन बाद मिले शव, गांव में फैली दहशत

raigarh-suspicious-death-mother-children

रायगढ़ में मां और दो बच्चों की संदिग्ध मौत, पांच दिन बाद मिले शव, गांव में फैली दहशत

रायगढ़ में मां और दो बच्चों की संदिग्ध मौत पांच दिन बाद मिले शव गांव में फैली दहशत

 सिदार मोहल्ले से आई बदबू ने खोला राज

Raigarh suspicious death case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र स्थित कीदा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सिदार मोहल्ले के एक घर से तेज बदबू आने लगी। बदबू के कारण अनहोनी की आशंका जताते हुए पड़ोसियों ने घर में झांका, जहां मां और उसके दो बच्चों की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली।

 पांच दिन पुराने मिले शव, इलाके में सनसनी

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुकांति साहू, 15 वर्षीय बेटा युगल साहू और 12 वर्षीय बेटी प्राची साहू के रूप में हुई है। तीनों शवों की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत 4–5 दिन पहले हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। [caption id="attachment_83293" align="alignnone" width="300"]Raigarh suspicious death case: Raigarh suspicious death case:[/caption] read more: उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद पर सस्पेंस : जानिए क्यों हो रही है देरी?

 मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया था पति

महिला का पति महेन्द्र साहू मजदूरी का काम करता है और घटना के समय काम के सिलसिले में गांव से बाहर गया हुआ था। जैसे ही उसे परिवार की मौत की सूचना मिली, वह तुरंत गांव लौटा। परिवार की यह त्रासदी पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर गई है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर, जांच जारी

छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है ताकि हत्या या आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट हो सके। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 पीएम रिपोर्ट के बाद खुलेगा मौत का रहस्य

Raigarh suspicious death case: फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस आत्महत्या, जहरीला पदार्थ खाने या हत्या जैसी सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि मां और बच्चों की मौत कैसे हुई। गांव में मातम का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं। read more:  3 फीट का दूल्हा ढाई फीट की दुल्हन, मुंबई से आया दूल्हा  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।