रायपुर में PDS संकट गहराया, 75 राइस मिलर्स ने नहीं किया स्टॉक क्लियर

raipur-pds-crisis-rice-millers-stock-not-cleared

रायपुर में PDS संकट गहराया, 75 राइस मिलर्स ने नहीं किया स्टॉक क्लियर

रायपुर में pds संकट गहराया 75 राइस मिलर्स ने नहीं किया स्टॉक क्लियर

raipur pds crisis: रायपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी कोर पीडीएस इस वक्त गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है। वजह साफ है. राइस मिलर्स की लापरवाही। जिले में खाद्य विभाग से अनुबंध करने वाले 75 राइस मिलर्स ने अब तक चावल का स्टॉक क्लियर नहीं किया, जिससे नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों तक चावल नहीं पहुंच पाया.आलम ये है कि, जिन्होंने धान उठाव के बाद एक किलो चावल भी जमा नहीं किया, और इसका सीधा असर अब आम राशन कार्डधारकों पर दिखने लगा है।

raipur pds crisis: हजारों टन चावल अब भी बकाया

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में करीब एक दर्जन राइस मिलर्स पर 50 टन से अधिक चावल बकाया है.सबसे ऊपर जिनके नाम है वे है. तिरुपति राइस मिल : 2443.62 टन चावल बकाया,पर्ल राइस एंड एग्रो प्रोडक्ट : 1084.24 टन चावल जमा नहीं,कई अन्य मिलर्स पर 200 से 500 टन तक का बकाया बताया जा रहा है, इन आंकड़ों ने प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। Also Read-MP Congress में बड़ा फैसला, सभी प्रवक्ता कार्यमुक्त

raipur pds crisis: फरवरी-मार्च का चावल एक साथ, लेकिन स्टॉक नहीं

राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार इस साल फरवरी और मार्च माह का चावल एक साथ वितरित किया जाना है। इसकी शुरुआत 1 फरवरी से होनी थी, लेकिन रायपुर जिले की अधिकांश राशन दुकानों में पर्याप्त स्टॉक ही नहीं पहुंचा। लोग राशन दुकानों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। Also Read-Turtle Smuggling Exposed Bhopal: रेल कोच अटेंडेंट कर रहा था दुर्लभ कछुओं की तस्करी, हुआ खुलासा!

पिछले साल का चावल नहीं, इस साल पर भी संकट

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि पिछले वर्ष का स्टॉक अब तक क्लियर नहीं हुआ, जबकि नियमों के अनुसार एक साल के भीतर पूरा चावल जमा करना अनिवार्य था।अगर यही हाल रहा तो 2026 में उठाए गए धान का चावल और आने वाले महीनों की पीडीएस सप्लाई दोनों पर संकट गहराना तय माना जा रहा है।  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।