मुख्यमंत्री भजनलाल का जालोर दौरा, गांव में लगाई चौपाल, खाया खाना

राजस्थान CM का जालोर दौरा

मुख्यमंत्री भजनलाल का जालोर दौरा, गांव में लगाई चौपाल, खाया खाना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालोर दौरे पर पंसेरी गांव में ग्रामीणों से चर्चा की और विकास योजनाओं पर बल दिया।

 मुख्यमंत्री भजनलाल का जालोर दौरा गांव में लगाई चौपाल खाया खाना

राजस्थान CM का जालोर दौरा |

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 2 दिवसीय जालोर दौरे पर पंसेरी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों से चर्चा की। मुख्यमंत्री शर्मा ने महिलाओं, युवाओं और किसानों से सरकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की और रात गांव में ही प्रवास कर ग्रामीण परिवार के साथ भोजन भी किया। 

गांव में CM की चौपाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन दिनों 2 दिवसीय जालोर दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उन्होंने रानीवाड़ा इलाके के पंसेरी गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, किसानों और ग्रामीणों से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर बात की गई।

ग्रामीणों से लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं और योजनाओं से संबंधित फीडबैक भी लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।

संबंधित सामग्री

Student Suicide News: 17 वर्षीय स्टूडेंट ने किया सुसाइड

राज्य

Student Suicide News: 17 वर्षीय स्टूडेंट ने किया सुसाइड

A minor boy in Tonk, Rajasthan, hung himself without leaving a suicide note. His mother claims he was troubled by a forced conversion demand from his girlfriend's family.

CM सम्राट ने दरभंगा एयरपोर्ट का दौरा किया, दरभंगा एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग

राज्य

CM सम्राट ने दरभंगा एयरपोर्ट का दौरा किया, दरभंगा एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दरभंगा एयरपोर्ट और AIIMS निर्माण स्थलों की समीक्षा की, एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की घोषणा की।

वीडी सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने किया ऐलान

देश-विदेश

वीडी सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने किया ऐलान

केरल विधानसभा चुनाव के बाद, कांग्रेस ने वीडी सतीशन को राज्य का नया मुख्यमंत्री नामित किया। उनका चयन एक हाई-लेवल बैठक के बाद किया गया।

NEET Paper Leak: 7 लोग गिरफ्तार, एक ही परिवार के 4 बच्चों का सिलेक्शन, 5वें के लिए खरीदा पेपर

देश-विदेश

NEET Paper Leak: 7 लोग गिरफ्तार, एक ही परिवार के 4 बच्चों का सिलेक्शन, 5वें के लिए खरीदा पेपर

NEET UG 2026 के पेपर लीक मामले में CBI ने जयपुर और अन्य शहरों से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें बड़ी रकम के लिए पेपर खरीदने और बेचने की घटना शामिल है।

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 94 मौतें: 80 KMPH की हवा में उड़ा युवक, MP-राजस्थान में हीटवेव रेड अलर्ट

देश-विदेश

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 94 मौतें: 80 KMPH की हवा में उड़ा युवक, MP-राजस्थान में हीटवेव रेड अलर्ट

यूपी में आंधी-तूफान से 56 लोगों की मौत हुई। राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव का कहर जारी है। कई राज्यों में तेज बारिश, बिजली और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।