MP NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा,कार अनिंयत्रित होकर खाई में गिरी

ratlam-delhi-mumbai-expressway-accident-5-dead

MP NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा,कार अनिंयत्रित होकर खाई में गिरी

mp news  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसाकार अनिंयत्रित होकर खाई में गिरी

हादसा कैसे हुआ? हादसा सुबह माही नदी के पुल से पहले भीमपुरा गांव के पास हुआ। MH03 EL 1388 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार के चलते कार अचानक अनियंत्रित हो गई, रेलिंग तोड़ी और गहरी खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अंदर बैठे लोगों के बचने की कोई गुंजाइश नहीं रही।

राहत और बचाव कार्य

स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत सूचना पाकर दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने मृतकों की पहचान और उनके परिवारों को सूचित करने का काम शुरू कर दिया है। READ MORE :हरदोई में लव जिहाद : 10वीं की छात्रा का हमजा ने ‘ब्रेनवॉश’ किया

एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा की चिंता

रतलाम थाना प्रभारी ने कहा कि एक्सप्रेसवे के इस हिस्से पर ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं, मुख्य रूप से तेज रफ्तार और ड्राइवर की झपकी आना प्रमुख कारण हैं। सुरक्षा उपाय और सावधानी बढ़ाने की अपील की गई है जिससे ऐसे हादसे कम हों। यह हादसा एक बार फिर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा करता है। इस दर्दनाक घटना ने सभी को सावधानी पर जोर देने की जरूरत महसूस कराई है, ताकि भविष्य में यात्रियों की जान रक्षा की जा सके।​

 परिजन  रतलाम आ रहे

रावटी थाने के सब इंस्पेक्टर प्रेम सिंह हटीला ने कहा, कि  हादसे में कार सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रावटी तहसीलदार वंदना किराड़े ने कहा- अभी तीन मृतकों के परिजन से बातचीत हो पाई है। वे रतलाम आ रहे हैं। इसके बाद ही पहचान कन्फर्म हो पाएगी।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।