ऋषिकेश में 2 बसों और कार की टक्कर, कई घायल

ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा

ऋषिकेश में 2 बसों और कार की टक्कर, कई घायल

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर दो बसों और एक कार की भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

ऋषिकेश में 2 बसों और कार की टक्कर कई घायल

ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा |

ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसकी चपेट में एक कार भी आ गई। घटना में दोनों बस और कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर चींख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान कार सवार 3 और बसों में बैठे 2 यात्री घायल हो गए। कार सवारों को जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य2 दो घायलों को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।        

2 बसों में टक्कर

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देखा कि देहरादून की ओर से आ रही विश्वनाथ सेवा की बस और चार धाम यात्रा पर जा रही एक श्रद्धालुओं की बस आमने-सामने से टकराई हुई है। इन बसों की चपेट में एक कार भी आई है। राहगीरों ने बसों में और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला हुआ है। पुलिस ने मौके पर तत्काल एक्शन लिया और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू की। 

खतरें से बाहर घायल

कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि कार सवार 3 घायलों को जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य 2 घायलों को सरकारी अस्पताल में लाया गया है। डॉक्टरों ने घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है। जानकारी मिली है कि देहरादून की ओर से आ रही बस ओवरटेक कर रही थी, इस दौरान वह सामने से आ रही श्रद्धालुओं की बस से टकरा गई। जिसमें कार भी चपेट में आ गई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घायलों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। श्रद्धालु मध्य प्रदेश मुरैना के रहने वाले हैं जो चार धाम यात्रा पर जा रहे थे।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

 एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या!

राज्य

एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या!

छत्तीसगढ़ में एक ट्रक ड्राइवर ने सड़क दुर्घटना और उसके बाद हुई मारपीट के चलते आत्महत्या कर ली। इस घटना की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

IMA की पासिंग आउट परेड : 515 कैडेट्स बने सैन्य अधिकारी, पहली बार 9 महिला कैडेट्स ने पार किया 'अंतिम पग'

देश-विदेश

IMA की पासिंग आउट परेड : 515 कैडेट्स बने सैन्य अधिकारी, पहली बार 9 महिला कैडेट्स ने पार किया 'अंतिम पग'

देहरादून में आयोजित आईएमए की 158वीं पासिंग आउट परेड में 515 कैडेट्स ने सैन्य अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया। पहली बार 9 महिला कैडेट्स ने भी भाग लिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून में 2 दिवसीय दौरे पर, CM धामी ने किया स्वागत

राज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून में 2 दिवसीय दौरे पर, CM धामी ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून पहुंची, जहां उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में भाग लिया। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में विशेष इंतजाम किए गए।

चमोली में बोलेरो गिरी, 4 मृत और 3 घायल

राज्य

चमोली में बोलेरो गिरी, 4 मृत और 3 घायल

उत्तराखंड के चमोली में बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हुए।

ऋषिकेश में नाराज दोस्त को मनाने का अनोखा तरीका,  लगवाए लापता के पोस्टर

राज्य

ऋषिकेश में नाराज दोस्त को मनाने का अनोखा तरीका, लगवाए लापता के पोस्टर

ऋषिकेश में युवकों ने अपने नाराज दोस्त को मनाने के लिए 'गुमशुदा' के पोस्टर लगाए, जिसमें सिगरेट की डिब्बी का इनाम रखा गया। मामला पुलिस तक पहुंचा।