सागर में शादी के जोड़े में पति-पत्नी ने की आत्महत्या

sagar-couple-suicide-wedding-attire-madhya-pradesh

सागर में शादी के जोड़े में पति-पत्नी ने की आत्महत्या

सागर में शादी के जोड़े में पति-पत्नी ने की आत्महत्या

Couple suicide in Sagar: MP के सागर में पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों शादी के जोड़े में थे। बुधवार देर रात परिजनों ने शव लटका देख तो पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में आत्महत्या माना रहा है। लेकिन अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घटना रहली थाना के चांदपुर के मुठिया टोला की है।

[caption id="attachment_144641" align="alignnone" width="1279"]राजेंद्र और उसकी पत्नी काजल राजेंद्र और उसकी पत्नी काजल[/caption]

फांसी पर लटके दंपत्ति

पुलिस ने पंचनामा बनाकर शवों को PM के लिए रहली स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र उर्फ गोलू और 21 वर्षीय काजल पटेल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र और काजल ने 3 साल पहले लव मेरिज की थी। दोनों हंसी-खुशी से रहते थे। राजेंद्र की मां का देहांत हो चुका है। घर में पति-पत्नी के अलावा पिता और छोटा भाई भी रहते थे। मृतक राजेंद्र मजदूरी करता था। परिजनों के मानें तो राजेंद्र और काजल के बीच कोई झगड़ा या तनाव की जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, ये पता नहीं है।

[caption id="attachment_144642" align="alignnone" width="1277"]पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।[/caption]

Couple suicide in Sagar: शादी का जोड़ा

घटना के दौरान परिवार और पुलिस कमरे में पहुंची तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। काजल ने शादी का जोड़ा पहन रखा था, वहीं राजेंद्र ने शादी वाला सूट। पोस्टमॉर्टम करने वाली रहली अस्पताल की डॉक्टर ने बताया कि काजल गर्भवती थी। रहली थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार वाले घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि कोई झगड़ा नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।