Surat Airport bee attack delay: सूरत एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों का हमला, जयपुर के लिए उड़ान में देरी

surat-airport-bee-attack-delay

Surat Airport bee attack delay: सूरत एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों का हमला, जयपुर के लिए उड़ान में देरी

surat airport bee attack delay सूरत एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों का हमला जयपुर के लिए उड़ान में देरी

टेकऑफ से पहले मधुमक्खियों ने रोका उड़ान का रास्ता

Surat Airport bee attack delay: सोमवार को सूरत एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7267, जो शाम 4:20 बजे जयपुर के लिए रवाना होने वाली थी, अचानक मधुमक्खियों के झुंड के हमले का सामना करना पड़ा। रनवे के पास लगेज गेट पर मधुमक्खियां जमा हो गईं, जिससे लगेज लोडिंग रुक गई और फ्लाइट की तैयारी बाधित हुई।

सभी यात्री पहले ही विमान में सवार थे

मधुमक्खियों के हमले के दौरान सभी यात्री पहले से ही विमान के अंदर मौजूद थे, लेकिन लगेज लोडिंग में रुकावट के कारण उड़ान में देरी हुई। इस कारण टेकऑफ में करीब एक घंटे की देरी हुई।

read more:  झुंझुनूं में निर्माण की खुली पोल… उद्घाटन से पहले ही बह गई सड़क

 धुएं और पानी से मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास

एयरपोर्ट स्टाफ ने सबसे पहले धुएं का इस्तेमाल कर मधुमक्खियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पानी की बौछारें कीं, जिससे मधुमक्खियां हट गईं और फ्लाइट को टेकऑफ की अनुमति मिली।

उड़ान में हुई लगभग एक घंटे की देरी

मधुमक्खियों के हमले के कारण फ्लाइट का टेकऑफ समय में करीब एक घंटे की देरी हुई। अंततः फ्लाइट शाम 5:26 बजे सुरक्षित तौर पर जयपुर के लिए उड़ान भरने में सफल रही।

इंडिगो की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

Surat Airport bee attack delay: इस अप्रत्याशित घटना के बावजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, इंडिगो एयरलाइन की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

read more:  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाउ लाल वैष्णव का निधन, AIIMS जोधपुर में ली अंतिम सांस

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।