पश्चिम बंगाल के CM साय होंगे सुवेंदु अधिकारी,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के सीएम

पश्चिम बंगाल के CM साय होंगे सुवेंदु अधिकारी,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम बने। उन्होंने विधायक दल की बैठक में जीत हासिल की और कल शपथ लेंगे।

पश्चिम बंगाल के cm साय होंगे सुवेंदु अधिकारीमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सुवेंदु कल 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी,शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

नए आयाम स्थापित करेगा

सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं आपके सक्षम नेतृत्व में पश्चिम बंगाल अब तुष्टीकरण, भय और अराजकता की राजनीति से मुक्त होकर सुशासन, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा। 

उनकी ही पार्टी की सरकार बनी

सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 1950 से जिस विचार को लेकर हम निकले, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार को लेकर निकले। आज उनकी ही पार्टी की सरकार बनी।

घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे : अमित शाह

शाह ने कहा, भाजपा का वादा है कि बंगाल की जनता को कि न सिर्फ बंगाल, पूरे देश से हम एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे। ये ध्रुवीकरण का मुद्दा नहीं है। ये देश की सुरक्षा का मुद्दा है। 

संबंधित सामग्री

दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे हरियाणा सीएम सैनी, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

राज्य

दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे हरियाणा सीएम सैनी, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

एनडीए सरकार की 12वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक होगी, जिसमें विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

निषाद राज की परंपरा के तहत केवट को मिल रहा भगवान राम का आशीर्वाद-सीएम डॉ. यादव

राज्य

निषाद राज की परंपरा के तहत केवट को मिल रहा भगवान राम का आशीर्वाद-सीएम डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महेश केवट का राज्यसभा नामांकन पत्र जमा कराया, जो भाजपा के समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाता है।

राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट ने दाखिल किया नामांकन, CM डॉ मोहन यादव रहे मौजूद

राज्य

राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट ने दाखिल किया नामांकन, CM डॉ मोहन यादव रहे मौजूद

महेश केवट ने मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया, मुख्यमंत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

हिमाचल राजनीति में बढ़ी सियासी गर्मी, सांसद हर्ष महाजन ने सीएम सुक्खू पर साधा निशाना

राज्य

हिमाचल राजनीति में बढ़ी सियासी गर्मी, सांसद हर्ष महाजन ने सीएम सुक्खू पर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ता जा रहा है। भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए।

निमधा गांव में आम के पेड़ के नीचे लगी सीएम साय की चौपाल, नर्सिंग कॉलेज और मिनी स्टेडियम की घोषणा

राज्य

निमधा गांव में आम के पेड़ के नीचे लगी सीएम साय की चौपाल, नर्सिंग कॉलेज और मिनी स्टेडियम की घोषणा

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निमधा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और विकास प्रोजेक्टों की घोषणा की।