TIT कॉलेज के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप: छात्राओं ने लगाया बैड टच और अश्लील हरकतों ...

tit-college-director-sexual-harassment-case

TIT कॉलेज के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप: छात्राओं ने लगाया बैड टच और अश्लील हरकतों का आरोप, शिकायत वापस लेने का दबाव

tit कॉलेज के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप छात्राओं ने लगाया बैड टच और अश्लील हरकतों का आरोप शिकायत वापस लेने का दबाव

 डायरेक्टर पर चार छात्राओं ने लगाए संगीन आरोप

TIT College Director Sexual Harassment Allegation: भोपाल के प्रतिष्ठित TIT कॉलेज एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार कॉलेज के डायरेक्टर अरुण पांडे पर चार छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने, बैड टच करने और अकेले में मिलने के लिए मानसिक दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने पिपलानी थाने में अलग-अलग आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई है।

अटेंडेंस के बहाने बुलाकर की अश्लील हरकतें

जानकारी के मुताबिक, कम अटेंडेंस के चलते चारों छात्राएं डायरेक्टर अरुण पांडे से मिलने गई थीं। वहीं पर डायरेक्टर ने उनके साथ अश्लील बातें कीं और बैड टच किया। आरोप है कि अटेंडेंस बढ़ाने के बदले में छात्राओं पर अकेले में मिलने का दबाव डाला गया। read more: सीएम साय ने किया ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका का विमोचन

 कॉलेज समिति रही निष्क्रिय, पुलिस ने लिया मामला जांच में

पीड़ित छात्राओं ने पहले कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति के सामने मामला रखा, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद चारों छात्राएं पिपलानी थाने पहुंचीं, जहां उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई। एडिशनल डीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, शिकायत प्राप्त कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

 कॉलेज प्रबंधन बना रहा दबाव, छात्राएं चाहती हैं सख्त कार्रवाई

छात्राओं का कहना है कि कॉलेज प्रशासन की ओर से उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा है। लेकिन वे किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। पीड़ित छात्राओं की मांग है कि डायरेक्टर अरुण पांडे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में किसी और छात्रा के साथ ऐसा न हो।

पहले भी विवादों में रहा है TIT कॉलेज

TIT College Director Sexual Harassment Allegation: गौरतलब है कि इससे पहले इसी कॉलेज में कथित 'लव-जिहाद' और गैंगरेप का मामला सामने आ चुका है, जिसमें छह से अधिक छात्राएं ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण का शिकार हुई थीं। ऐसे में एक बार फिर कॉलेज की साख पर सवाल उठ रहे हैं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। read more: समंदर के 2300 फीट नीचे मिला 1.2 लाख साल पुराना शहर, यहां से हुई थी जीवन की शुरुआत?    

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।