उज्जैन: महाकाल के ऑगन में आज ही होली, भस्म आरती में जमकर उड़ा गुलाल

ujjain-mahakal-temple-holi-bhasma-aarti-chandra-grahan

उज्जैन: महाकाल के ऑगन में आज ही होली, भस्म आरती में जमकर उड़ा गुलाल

उज्जैन महाकाल के ऑगन में आज ही होली भस्म आरती में जमकर उड़ा गुलाल

ujjain mahakal temple holi: उज्जैन में होली का रंग इस बार तड़के ही चढ़ गया। चंद्र ग्रहण को लेकर जहां कई जगहों पर धुलेंडी पर असमंजस रहा, वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरा के मुताबिक आज ही उत्सव मनाया गया. सुबह चार बजे भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के साथ पुजारी-पुरोहितों ने हर्बल गुलाल से होली खेली, माहौल भक्तिमय रहा। [caption id="attachment_138338" align="alignnone" width="1060"]महाकाल होली महाकाल होली[/caption]

ujjain mahakal temple holi: भस्म आरती में उड़ा गुलाल

मंगलवार तड़के भस्म आरती के समय सबसे पहले बाबा महाकाल को गुलाल अर्पित किया गया। इसके बाद नंदी जी पर भी गुलाल चढ़ाया गया और फिर भक्तों पर गुलाल उड़ाया गया। पहले हरी ओम जल से अभिषेक हुआ, फिर दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन भी इसी क्रम में हुआ.

ujjain mahakal temple holi: ग्रहण के कारण मंदिर के पट नहीं होंगे बंद

धुलेंडी के दिन चंद्र ग्रहण होने के कारण मंदिर में भस्म आरती से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक पट बंद नहीं किए जाएंगे. श्रद्धालु इस दौरान दर्शन कर सकेंगे। हालांकि सुबह भगवान को नियमित भोग नहीं लगाया जाएगा। ग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धिकरण होगा, फिर ही भोग अर्पित किया जाएगा. प्राचीन परंपरा के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय पूजा पद्धति में बदलाव रहता है.पुजारी पं. घनश्याम शर्मा के मुताबिक सायं 6:32 से 6:46 बजे तक 14 मिनट का ग्रहण रहेगा, जिसका वेध काल सूर्योदय से शुरू हो जाएगा। वेध काल के कारण सुबह की दद्योदक और भोग आरती में भगवान को केवल शक्कर का भोग अर्पित किया जाएगा।

कल से महाकाल करेंगे ठंडे जल से स्नान

महाकाल मंदिर में साल में दो बार भगवान की दिनचर्या में परिवर्तन होता है। इस वर्ष 4 मार्च से चैत्र कृष्ण प्रतिपदा शुरू हो रही है, जिसे गर्मी की शुरुआत माना जाता है। इसी दिन से भगवान महाकाल को ठंडे जल से स्नान कराया जाएगा। यह व्यवस्था शरद पूर्णिमा तक चलेगी। इस दौरान प्रतिदिन होने वाली पांच आरतियों में से तीन के समय में बदलाव होगा.आगे की बात करें तो ग्रहण समाप्ति के बाद संध्या आरती नियमित रूप से होगी, और मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा पर नजर बनाए रखेगा।  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।