रुद्रप्रयाग की अलकनंदा नदी में मिला अज्ञात शव

Unknown Body Found in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग की अलकनंदा नदी में मिला अज्ञात शव

A body was found in the Alaknanda River, Rudraprayag, Uttarakhand. SDRF conducted a swift rescue operation to retrieve it on May 9.

रुद्रप्रयाग की अलकनंदा नदी में मिला अज्ञात शव

रुद्रप्रयाग की अलकनंदा नदी में मिला एक युवक का शव |

Rudraprayag Unknown Body Found: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अलकनंदा नदी के तेज बहाव के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। यह घटना सारी ग्राम सभा के घोलतीर क्षेत्र के समीप की है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को नदी से बाहर निकाला।

सूचना और SDRF की कार्रवाई

यह घटना 9 मई की है। जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग को घोलतीर के पास अलकनंदा नदी में एक शव तैरते हुए दिखने की सूचना प्राप्त हुई थी। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल SDRF उत्तराखंड को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पोस्ट अगस्त्यमुनि से उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF की टीम ने बिना समय गंवाए राहत एवं खोज अभियान (Search and Rescue Operation) शुरू किया। अलकनंदा नदी का बहाव और भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थीं, लेकिन टीम ने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए अज्ञात पुरुष के शव को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस को सौंपा गया शव

शव को नदी से बाहर निकालने के पश्चात, SDRF ने इसे आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

 

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से 2 की मौत, कई घायल

राज्य

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से 2 की मौत, कई घायल

पिथौरागढ़ में पर्यटकों की गाड़ी पर चट्टान गिरने से ड्राइवर और एक यात्री की मौत हो गई, कई अन्य गंभीर रुप से घायल हैं।

चमोली में बोलेरो गिरी, 4 मृत और 3 घायल

राज्य

चमोली में बोलेरो गिरी, 4 मृत और 3 घायल

उत्तराखंड के चमोली में बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हुए।

पंतनगर में 150 छात्र खाने के बाद बीमार पड़े, स्पेशल डाइट के बाद तबीयत बिगड़ी

राज्य

पंतनगर में 150 छात्र खाने के बाद बीमार पड़े, स्पेशल डाइट के बाद तबीयत बिगड़ी

उत्तराखंड के पंतनगर विश्वविद्यालय में खाने के बाद 150 छात्र बीमार पड़ गए, 2 की हालत गंभीर। उल्टी और पेट दर्द की शिकायतें जल्दी शुरू हुईं।

CM धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र,  33 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

राज्य

CM धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, 33 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

उत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों के लिए 221 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, युवा समारोह में उत्साहित दिखे।

उत्तराखंड में 196 नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू, 1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी

राज्य

उत्तराखंड में 196 नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू, 1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने नर्सिंग अधिकारी के 196 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की। वेतनमान 44,900 से 1,42,400 रुपए।