UP विधानसभा चुनाव: कौन होगा मुख्यमंत्री का नया चेहरा? डिप्टी CM ने किया ऐलान

UP चुनाव: योगी फिर से CM बनेंगे

UP विधानसभा चुनाव: कौन होगा मुख्यमंत्री का नया चेहरा? डिप्टी CM ने किया ऐलान

बीजेपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घोषणा की कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश चुनाव में फिर से मुख्यमंत्री के रूप में उतरेंगे।

up विधानसभा चुनाव कौन होगा मुख्यमंत्री का नया चेहरा डिप्टी cm ने किया ऐलान

UP चुनाव: योगी फिर से CM बनेंगे |

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है। अभी से भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं। कई नेता UP में BJP के नेतृत्व को लेकर भी कई तरह के क़यास लगा रहे है। वहीं दूसरी तरफ ब्राह्मणों की नाराजगी का मुद्दा भी गर्म हैं, ऐसे में प्रदेश में BJP की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? इस पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान सामने आया।

कौन होगा UP का CM?

UP चुनाव को लेकर कानपुर के यूपी तक कॉन्क्लेव में बीजेपी के 2 बड़े ब्राह्मण चेहरा माने जा वाले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और सपा से बीजेपी में आए रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडे ने हिस्सा लिया। इन दोनों नेताओं ने UP चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व को लेकर खुलकर बात की और बताया कि 2027 के चुनाव में बीजेपी का मुख्यमंत्री कौन होगा।

ब्राह्मण वोटरों की नाराजगी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने साफ कहा कि यूपी चुनाव में CM योगी आदित्यनाथ ही तीसरी बार भी मुख्यमंत्री होंगे। उन्हीं की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में उतरेगी। ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में ही हम चुनाव में जाएंगे और सीएम का चेहरा भी वहीं होंगे। पाठक और मनोज पांडे का ये बयान इसलिए भी अहम हो जाता है क्योंकि यूपी में बीते कुछ वक्त से ब्राह्मण वोटरों की नाराजगी की खबरें तेज हैं। वहीं ब्रजेश पाठक और CM योगी के आपसी तालमेल को लेकर भी कई तरह के कयास लगते रहे हैं। दोनों नेताओं ने ये भी दावा किया कि ब्राह्मण वोटर BJP के साथ ही रहेंगे।

संबंधित सामग्री

तीन नगर पंचायतों में भाजपा की जीत, सीएम विष्णुदेव साय बोले- जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर

राज्य

तीन नगर पंचायतों में भाजपा की जीत, सीएम विष्णुदेव साय बोले- जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर

छत्तीसगढ़ के तीन नगर पंचायतों के चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता का आभार व्यक्त किया और विकास के लिए और प्रतिबद्धता जताई।

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने घोषित किए उम्मीदवार, तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को मिला मौका

राज्य

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने घोषित किए उम्मीदवार, तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को मिला मौका

मध्य प्रदेश भाजपा ने तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया, जिससे संगठन में उत्साह और राजनीतिक रणनीति को बल मिला है।

बदायूं में किराए के मकान में दरोगा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड!

राज्य

बदायूं में किराए के मकान में दरोगा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड!

In Budaun, Uttar Pradesh, police officer Meghshyam Gautam was found dead, hanging in a rented room. No suicide note was recovered. Investigations are ongoing.

UP विधानसभा चुनाव: कौन होगा मुख्यमंत्री का नया चेहरा, डिप्टी CM ने किया ऐलान

राज्य

UP विधानसभा चुनाव: कौन होगा मुख्यमंत्री का नया चेहरा, डिप्टी CM ने किया ऐलान

बीजेपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घोषणा की कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश चुनाव में फिर से मुख्यमंत्री के रूप में उतरेंगे।

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा में मंथन तेज, CM डॉ यादव ने राष्ट्रीय नेतृत्व से की चर्चा,18 जून को चुनाव

राज्य

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा में मंथन तेज, CM डॉ यादव ने राष्ट्रीय नेतृत्व से की चर्चा,18 जून को चुनाव

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने की रणनीतिक तैयारियां। भाजपा जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।