UP पुलिस मंथन कार्यक्रम का समापन, सीएम ने धर्मान्तरण रैकेट को नेस्तनाबूद करने के दिए निर्देश

up-police-manthan-2025-conclusion-cm-yogi-conversion-racket-instructions

UP पुलिस मंथन कार्यक्रम का समापन, सीएम ने धर्मान्तरण रैकेट को नेस्तनाबूद करने के दिए निर्देश

up पुलिस मंथन कार्यक्रम का समापन सीएम ने धर्मान्तरण रैकेट को नेस्तनाबूद करने के दिए निर्देश

UP Police CM Yogi: लखनऊ पुलिस मुख्यालय में आयोजित 2 दिवसीय ‘UP पुलिस मंथन 2025’ का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। समापन अवसर पर CM ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।

UP पुलिसिंग का नया स्वरूप

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग के लिए दिखाई गई दिशा के अनुरूप तैयार रोडमैप आने वाले समय में UP पुलिसिंग को नए स्वरूप में आगे ले जाएगा।  [caption id="attachment_125234" align="alignnone" width="644"]UP पुलिस मंथन कार्यक्रम UP पुलिस मंथन कार्यक्रम[/caption]

गो-तस्करी और धर्मांतरण को लेकर सख्ती

CM ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से सोशल मीडिया और साइबर क्राइम पर सख़्त निगरानी रखने के निर्देश दिये। उन्हाेंने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था, जातीय और धार्मिक सौहार्द प्रभावित करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा। उन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की ओर से प्रदेश में बढ़ने वाली आतंकी गतिविधियों और नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीमा सुरक्षा और आतंकवाद निरोधक तंत्र को तकनीकी रूप से मजबूत करने के निर्देश दिये। साथ ही गो-तस्करी और धर्मांतरण के लिए चलाए जा रहे गिरोह पर भी सख्त कार्रवाई करने को कहा। 

UP Police CM Yogi: ‘असामाजिक तत्वों पर हो कार्रवाई’ 

मुख्यमंत्री ने कहा फेक पोस्ट, फेक अकाउंट की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व महापुरुषों के नाम का दुरुपयोग कर नए-नए संगठन बनाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को ऐसे संगठनों की गहन जांच कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने और कानून के दायरे में सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा हमने कानून के दायरे का हर एक व्यक्ति को अहसास कराया है।  आज हर व्यक्ति इस बात को मानता है कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन हुआ है। 

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।